आज का पंचांग: होली पर कब से है राहु काल और क्या है शुभ मुहूर्त, पढ़ें 10 मार्च का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2020 07:10 AM2020-03-10T07:10:26+5:302020-03-10T07:10:26+5:30

आज का पंचांग: आज नये साल के नये महीने चैत्र का पहला दिन है। चैत्र के पहले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। पढ़िए 10 मार्च का पंचांग

aaj ka panchang 10 march in hindi calander 2020 rahu kaal time shubh muhurat choghadiya | आज का पंचांग: होली पर कब से है राहु काल और क्या है शुभ मुहूर्त, पढ़ें 10 मार्च का पंचांग

10 मार्च का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 03.29 बजे से शुरू होगासूर्य पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में, आज से विक्रम संवत का 2077वां साल शुरू

Panchang 10 March 2020, Aaj Ka panchang: आज 10 मार्च, 2020 (मंगलवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है जो रात 07.23 बजे तक है। इसके बाद द्वितीय तिथि की शुरुआत हो जाएगी। चैत्र के पहले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। आज से विक्रम संवत का 2077वां साल भी शुरू हो रहा है। 

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 03.29 बजे से शुरू होगा और 04.58 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2077 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.08 बजे से 12.55 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 06.36 बजे और सूर्यास्त 06.26 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से 03.17 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 
जयपुर           03:35 PM से 05:04 PM
पटना            02:58 PM से 04:27 PM
लखनऊ       03:15 PM से 04:43 PM
भोपाल          03:29 PM से 04:58 PM
मुंबई            03:48 PM से 05:17 PM

Web Title: aaj ka panchang 10 march in hindi calander 2020 rahu kaal time shubh muhurat choghadiya

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे