लाइव न्यूज़ :

28 October Rashifal: दिवाली के ठीक एक दिन बाद मिथुन राशि वालों को होगा लाभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 07:09 IST

सिंह राशि वाले आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुलित रहेंगे। पड़ोसी और भाई- बंधुओं के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकुंभ राशि वाले आज आप अपने आपको अस्वस्थ महसूस करेंगे।मकर राशि वालों को व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मेष राशि

आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख- संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।

वृषभ राशि

आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह देते हैं। किसी की मजाक- मस्खरी करने में खिसकने की परिस्थिति का निर्माण होगा। गलतफहमी पैदा होगी। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। तबीयत का ध्यान रखें। 

मिथुन राशि

आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख- शांति बनी रहेगी। पत्नी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ- प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा। उत्तम भोजन और उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

आज शारीरिक मानसिक स्वस्थता का अभाव होगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी अनुभव होगा। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा। शहर में मानहानि न हो उसका ध्यान रखें। स्त्री वर्ग तथा पानी से कोई मुसीबत खड़ी होने की संभावना है। पैसे खर्च होंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा। 

सिंह राशि

आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुलित रहेंगे। पड़ोसी और भाई- बंधुओं के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगा। 

कन्या राशि

द्विधापूर्ण मानसिक वृत्ति रहेगी। नकारात्मक विचार मन की अस्वस्थता बढ़ाएँगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। बौद्धिक चर्चा के दौरान विवाद से बचने की सलाह है। 

तुला राशि

वर्तमान समय में आप खूब अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे। भागीदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। 

वृश्चिक राशि

आज आपके विदेश में बसनेवाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अथवा लाभ होगा। आमोद- प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट- कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। 

धनु राशि

प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रो, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। 

मकर राशि

व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के सम्बंध में दौड़धूप बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। 

कुंभ राशि

आज आप अपने आपको अस्वस्थ महसूस करेंगे, परंतु मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से बचकर रहें। उसी तरह प्रतिस्पर्धियों के साथ दलीलों में उतरना आय उचित नहीं है। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च होगा। यात्रा का योग है। विदेशगमन की संभावनाएँ पैदा होंगी तथा विदेश से समाचार मिलेगा। संतानों की चिंता रहेगी।

मीन राशि

आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारीवर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की सलाह देते हैं। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?