लाइव न्यूज़ :

27 January, Rashifal: इस राशि को होगी आज धन की प्राप्ति, जानें कैसा होगा आपका दिन-पढ़ें राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 07:29 IST

मिथुन राशि वालों को थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक दृष्टि से कुंभ राशि वालों का दिन लाभदायी रहेगा।मीन राशि वाले आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा।

मेष राशि

आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड-धूप में व्यतीत होगा। इसके पीछे धन खर्च भी होगा। फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी।

मिथुन राशि

आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। आपके नौकरी- व्यवसाय के स्थान पर भी सहकर्मियों का मंद प्रतिभाव आपको हतोत्साह करेंगे। 

कर्क राशि

क्रोध और नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्वस्थता हर लेंगे, जिससे आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान पर ध्यान न रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी-पूरी संभावना है। 

सिंह राशि

आज आपके दांपत्यजीवन में मामूली बात में मनमुटाव होने से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। पति- पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। 

कन्या राशि

आज आपको हरेक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख- शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। 

तुला राशि

बौद्धिक प्रवृत्तियाँ और चर्चा आज अग्रिम स्थान पर रहेंगी। आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ने की सलाह है। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएँ रहेंगी।

वृश्चिक राशि

मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित करेगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी।

धनु राशि

गूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और आध्यात्मिकता का प्रभाव आप पर विशेष रहेगा और उसके अध्ययन संशोधन में भी रुचि लेंगे। आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई- बहनों के साथ अधिक मेल- जोल रहेगा। 

मकर राशि

संयमित वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों में से बचा लेगी। इसलिए विचार कर बोलें। कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। 

कुंभ राशि

आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे- सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्टान और सुरुचिपूर्ण बोजन का रसास्वादन करेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। 

मीन राशि

आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। परिणाम स्वरूप मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठRashifal 29 March 2026: फूंक-फूंककर कदम रखें कर्क राशिवाले, पढ़ें अपना राशिफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा