18 अप्रैल राशिफल: वरुथिनी एकादशी पर आज कैसा बीतेगा आपका दिन, जानिए यहां-पढ़िए 18 अप्रैल का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 18, 2020 06:04 AM2020-04-18T06:04:52+5:302020-04-18T06:04:52+5:30

सिंह राशि के लोगों के दांपत्यजीवन में मामूली बात पर जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है।

18 april rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi | 18 अप्रैल राशिफल: वरुथिनी एकादशी पर आज कैसा बीतेगा आपका दिन, जानिए यहां-पढ़िए 18 अप्रैल का राशिफल

18 अप्रैल राशिफल: वरुथिनी एकादशी पर आज कैसा बीतेगा आपका दिन, जानिए यहां-पढ़िए 18 अप्रैल का राशिफल

Highlightsवृश्चिक राशि वालों को आज मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।तुला राशि वाले आज बौद्धिक प्रवृत्तियाँ चर्चा पर अग्रिम स्थान पर रहेंगी।

मेष राशि

आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड-धूप में व्यतीत होगा। इसके पीछे धन खर्च भी होगा। फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। 

वृषभ राशि

आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी। 

मिथुन राशि

आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। 

कर्क राशि

क्रोध और नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्वस्थता हर लेंगे, जिससे आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान पर ध्यान न रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी-पूरी संभावना है। कुटुंब में वाद-विवाद होगा। 

सिंह राशि

आज आपके दांपत्यजीवन में मामूली बात में मनमुटाव होने से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। पति- पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। परिणामस्वरूप मन सांसारिक विषयों से अलिप्त रहेगा। व्यापारिगण भागीदारों के साथ धैर्य से काम लें। 

कन्या राशि

आज आपको हरेक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख- शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

तुला राशि

बौद्धिक प्रवृत्तियाँ और चर्चा आज अग्रिम स्थान पर रहेंगी। आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएँ रहेंगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन- मुलाकात सुखद रहेगी।

वृश्चिक राशि

मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित करेगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी। 

धनु राशि

गूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और आध्यात्मिकता का प्रभाव आप पर विशेष रहेगा और उसके अध्ययन संशोधन में भी रुचि लेंगे। आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई- बहनों के साथ अधिक मेल- जोल रहेगा। 

मकर राशि

संयमित वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों में से बचा लेगी। इसलिए विचार कर बोलें। कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। 

कुंभ राशि

आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे- सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्टान और सुरुचिपूर्ण बोजन का रसास्वादन करेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। 

मीन राशि

आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। परिणाम स्वरूप मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। कोर्ट- कचहरी के कामकाज में तथा किसी का जमानती होने के सम्बंध में खूब सावधानी से काम लेने की सलाह है।

Web Title: 18 april rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे