लाइव न्यूज़ :

12 April Rashifal:इस एक राशि को आज होगी धन की प्राप्ति, मिल सकता है कोई शुभ समाचार-पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2020 06:03 IST

वृषभ राशि वाले आज जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएँगे।

Open in App
ठळक मुद्देधनु राशि वालों को आज अपनी वाणी पर रखना होगा नियंत्रण वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं।वृश्चिक राशि वालों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता होगी।

मेष राशि

आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। गूढ़ रहस्तमय विद्याओं और गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हलका करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। 

वृषभ राशि

आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएँगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। 

मिथुन राशि

अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज के दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलेगी। 

कर्क राशि

आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। पेट- दर्द से हैरानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से खटराग होने की संभावना है। 

सिंह राशि

मानसिक अस्वस्थता रहेगी, परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। माताजी के साथ अनबन होगी या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। 

कन्या राशि

भावनात्मक सम्बंध स्थापित होंगे। भाई- बहनों के साथ मेल जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

तुला राशि

आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होंगे। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। मन में ग्लानि रहे। अ

वृश्चिक राशि

शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। 

धनु राशि

आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। 

मकर राशि

स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएँ मामूली प्रयत्न से हल हो जाएँगी। व्यापारियों को व्यापार- धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। 

कुंभ राशि

हरेक कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी- धंधा के जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। 

मीन राशि

आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता के साथ होगा। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?