परेशान होते हुए भी अपना दर्द छिपा लेते हैं इन 3 राशियों के लोग

By गुलनीत कौर | Published: September 26, 2018 10:03 AM2018-09-26T10:03:16+5:302018-09-26T10:03:16+5:30

ये लोग खुश हैं, दुखी हैं, उदास हैं या अपने जिन्दगी से संतुष्ट हैं, किसी भी तरह का इमोशन आपको इनके चेहरे पर नहीं दिखेगा।

Zodiac signs who hide their sorrow and sadness from others | परेशान होते हुए भी अपना दर्द छिपा लेते हैं इन 3 राशियों के लोग

परेशान होते हुए भी अपना दर्द छिपा लेते हैं इन 3 राशियों के लोग

जब भी हम उदास होते हैं तो सबसे पहले क्या करते हैं? कुछ लोग सबसे पहले अपनी परेशानी का हल खोजते हैं, तो कुछ लोगों को जब समझ में नहीं आता कि क्या करना है तो वो दोस्तों या करीबियों से सलाह लेते हैं। अपनी परेशानी शेयर करते हैं, अपना दुख बताते हैं। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो बिलकुल अकेले हो जाते हैं। 

ऐसा नहीं है कि इनके पास दुख बांटने वाला कोई नहीं होता। लेकिन ये लोग खुद ही अपना दर्द दुनिया के सामने नहीं रखते हैं। इनका चेहरा देखकर भी आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे इ इनकी लाइफ में कितनी परेशानियां हैं।

ज्योतिष शास्त्र की बारह राशियां, जो व्यक्ति के स्वभाव की झलक देती हैं, ये राशियां ये भी बता सकती हैं कि दुख या परेशानी में कौन कैसा व्यवहार करता है। यहां हम आपको बताएंगे उन तीन राशियों के बारे में जो भले ही कितनी दुखी हों लेकिन उन्हें देखकर आप कभी नहीं जान पाएंगे कि वो परेशानी में हैं। 

कर्क राशि (Cancer)

21 जून से 22 जुलाई के बीच जन्म लेने वाले लोग कर्क राशि के अंतर्गत आते हैं। इन्हें सबसे इमोशनल माना जाता है। परिवार और उनकी खुशियां, इनके लिए बेहद महत्व रखती हैं। भले ही इसके लिए इन्हें अपनी ख्सुही डाव पर लगानी पड़े।

बेहद इमोशनल होने के बावजूद ये लोग अपना दुख दुनिया से छिपा लेते हैं। अपना दुख सभी के सामने प्रदर्शित करना इन्हें पसंद। जब तक इन्हें कोई ऐसा नहीं मिल जाता जो इनके दिल के बेहद करीब है और इन्हें यह यकीन भी हो जाए कि वो इनके दुख को समझेगा, तब तक ये अपनी परेशानी अकेले ही झेलते हैं।

ये भी पढ़ें: हठी और गुस्सैल होती हैं इन 4 राशियों की महिलाएं, शादी करने से पहले जान लें कुछ बातें

कन्या राशि (Virgo)

अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच आता है, तो ये लोग कन्या राशि के हैं। ये लोग खुश हैं, दुखी हैं, उदास हैं या अपने जिन्दगी से संतुष्ट हैं, किसी भी तरह का इमोशन आपको इनके चेहरे पर नहीं दिखेगा। ये हमेशा एक जैसे ही रहते हैं।

कन्या राशि के लोगों को बेहद समझदार माना जाता है इसलिए इन्हें यह डर होता है कि अगर ये अपना दुःख किसी को बताएंगे तो कहीं कोई इस बात का गलत इस्तेमाल ना कर ले। इनके दुख का दुनिया में मजाक ना बन जाए, इसलिए ये लोग चुप ही रहना पसंद करते हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच जन्म लेने वाले लोग वृश्चिक राशि के होते हैं। इन लोगों को बेहद रहस्मयी किस्म के माना जाता है। इनके कई दोस्त होते हैं, फ्रेंड सर्कल काफी बड़ा होता है, इसके बावजूद से अपने अन्दर चल रही परेशानी को बाहर नहीं लाते।

अगर आपका कोई दोस्त या करीबी इस राशि का है तो आपने नोटिस किया होगा कि ये लोग जल्दी अपनी लाइफ की कोई निजी बात शेयर नहीं करते हैं। भले ही आपका दुख जान लें, आपको हल भी दे दें, लेकिन खुद किस परेशानी में हैं नहीं बताएंगे।

Web Title: Zodiac signs who hide their sorrow and sadness from others

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे