1 साल में 112 बार सेक्स करते हैं इस उम्र के लड़के-लड़कियां, वैज्ञानिकों ने इस संख्या को माना बहुत कम

By उस्मान | Published: October 19, 2018 03:35 PM2018-10-19T15:35:21+5:302018-10-19T15:35:21+5:30

कुछ लोग यह मानते हैं कि युवा वर्ग ही सबसे अधिक सेक्स संबंध बनाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। सेक्स को लेकर कोई उम्र नहीं होती है। बहुत से लोग बढ़ती उम्र में भी सेक्स एन्जॉय करते हैं।

Young Generation of 18 to 29 age group have sex less than 112 times an year, Latest Scientist Research | 1 साल में 112 बार सेक्स करते हैं इस उम्र के लड़के-लड़कियां, वैज्ञानिकों ने इस संख्या को माना बहुत कम

1 साल में 112 बार सेक्स करते हैं इस उम्र के लड़के-लड़कियां, वैज्ञानिकों ने इस संख्या को माना बहुत कम

सेक्स हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा है। यह प्यार जताने का एक तरीका है। कई लोगों के लिए सेक्स एक दवाई की तरह है। कई अध्ययन और एक्सपर्ट इस बात का दावा करते हैं कि हफ्ते में 2-3 बार सेक्स करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बेहतर है। कुछ लोग यह मानते हैं कि युवा वर्ग ही सबसे अधिक सेक्स संबंध बनाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। सेक्स को लेकर कोई उम्र नहीं होती है। बहुत से लोग बढ़ती उम्र में भी सेक्स एन्जॉय करते हैं। क्या आप जानते हैं कि किस उम्र के लोग सबसे ज्यादा सेक्स को इंज्वॉय करते हैं? इस बात को लेकर एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अध्ययन में बताया गया है कि लोगों की सेक्स में दिलचस्पी कम होने लगी है।  

साल में सिर्फ 112 बार ही सेक्स करते हैं युवा
किन्जी इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इन सेक्स, जेंडर एंड रीप्रोक्शन द्वारा एक अध्ययन के अनुसार, 18 से 29 वर्ष के लोग साल में औसतन 112 बार सेक्स करते हैं, वहीं 30 से 39 साल के लोग साल में औसतन 86 बार सेक्स करते हैं। 40 से 49 साल के लोगों में ये आंकड़ा 69 है। 

मैरिज कपल्स के बीच सेक्स संबंध में कमी
शोधकर्ताओं के अनुसार, इस अध्ययन में हैरानी की बात ये रही कि 13 फीसदी जोड़े ऐसे थे जिनका शादी के बाद साल भर में सेक्स करना बहुत कम हो चुका था। 45 फीसदी लोग ऐसे निकले जो महीने में कुछ ही दिन सेक्स करते थे। इस शोध में 34 फीसदी लोगों ने हफ्ते में दो से तीन बार सेक्स करने की बात स्वीकार की, वहीं सात फीसदी लोग ऐसे थे, जो हफ्ते में चार से पांच बार सेक्स करते थे।

कपल्स के बीच सेक्स में कमी के कारण
- शादी के बाद जिम्मेदारियों के बढ़ते बोझ से कपल्स के बीच सेक्स की फ्रीक्वेंसी कम होने लगती है। 
- दफ्तर के काम का दबाव से भी कामेक्षा कम होने लगती है। 
- उम्र बढ़ने के साथ लोगों में बीमारियां भी बढ़ने लगती हैं, जिससे सेक्स से दूरी हो जाती है।
- जर्मनी के म्यूनिख में स्थित लुडविग मैक्समीलियन यूनिवर्सिटी के अनुसार, कपल्स की बीच सेक्स संबंध में गिरावट की वजह बच्चे नहीं बल्कि मनमुटाव है।

Web Title: Young Generation of 18 to 29 age group have sex less than 112 times an year, Latest Scientist Research

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे