लाइव न्यूज़ :

Promise Day 2023: क्यों हर साल मनाया जाता है प्रॉमिस डे? जानें इसका महत्व

By अंजली चौहान | Updated: February 11, 2023 06:54 IST

प्रेमी जोड़े के लिए प्रॉमिस डे का बहुत खास महत्व होता है। प्यार करने वालों को प्रॉमिस डे के दिन अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को और मजबूत करने के लिए खास वादा करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रॉमिस डे 11 फरवरी को मनाया जाता है। प्यार करने वालों को प्रॉमिस डे के दिन अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को और मजबूत करने के लिए खास वादा करना चाहिए। प्रेमी जोड़े के लिए प्रॉमिस डे का बहुत खास महत्व होता है।

नई दिल्ली: प्रेम करने वाले के लिए फरवरी का महीना सबसे खास होता है। फरवरी के दूसरे हफ्ते से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है और वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन को प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है। 11 फरवरी को कपल्स प्रॉमिस डे सेलिब्रेट करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर कपल्स को प्रॉमिस डे की क्यों जरूरत पड़ती है? आज हम आपको इस आर्टिकल में प्रॉमिस डे के इतिहास से लेकर महत्व तक सब के बारे में बताने वाले हैं...

क्यों मनाते हैं प्रॉमिस डे?

प्रेमी जोड़े के लिए प्रॉमिस डे का बहुत खास महत्व होता है। जब भी आप किसी को कुछ प्रॉमिस करते हैं तो उसे हमेशा निभाने के बारे में सोचते हैं। ऐसे में कभी भी आप उस इंसान के लिए कुछ भी गलत नहीं करेंगे और हमेशा उससे किया अपना वादा निभाएंगे। प्रॉमिस करने से रिश्ता मजबूत होता है और एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ता है। आपका रिश्ता समय के साथ और गहरा हो जाता है, इसलिए वैलेंटाइन वीक में प्रॉमिस डे को मनाया जाता है। 

प्रॉमिस डे का महत्व

प्रॉमिस के महत्व के बारे में हर कपल को पता होना चाहिए। प्यार करने वालों को प्रॉमिस डे के दिन अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को और मजबूत करने के लिए खास वादा करना चाहिए। जिसे वह कभी न तोड़े और हमेशा अपने पार्टनर को खुश रखें।प्रॉमिस डे के दिन एक पार्टनर को अपने पार्टनर के साथ उसे खुश रखने, मुश्किल वक्त में साथ देने, हमेशा उसकी देखभाल करने आदि का वादा करना चाहिए। ऐसा करने से आपका रिश्ता और मजबूत हो जाएगा। 

टॅग्स :वैलेंटाइन वीकप्रॉमिस डेरिलेशनशिपवैलेंटाइन डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े