लाइव न्यूज़ :

करने जा रहे हैं अपने पार्टनर से Promise और Commitment, तो उससे पहले जान लें दोनों के बीच का अंतर-हो ना जाए कहीं धोखा

By मेघना वर्मा | Updated: February 11, 2020 10:21 IST

वैलेंटाइन वीक में आज प्रॉमिस डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं प्रॉमिस और कमिटमेंट के बीच का यही अंतर जो आपको जरूर जानना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रॉमिस और रिलेशनशिप के बीच रिश्ता बेहद खास होता है।कई बार ऐसा भी होता है कि किया हुआ वादा लोग भूल जाते हैं।

किसी भी रिश्ते में आप अपने साथी से वादा करते हैं और रिश्ते निभाने के लिए उसे अपना कमिटमेंट देते हैं। अक्सर लोगों को प्रॉमिस और कमिटमेंट एक ही शब्द लगते हैं मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल प्रॉमिस और कमिटमेंट में बेहद बारीक सा अंतर होता है लेकिन ये अंतर इतना होता है कि आपके रिश्ते को खत्म करने की ताकत भी रखता है।

वैलेंटाइन वीक में आज प्रॉमिस डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं प्रॉमिस और कमिटमेंट के बीच का यही अंतर जो आपको जरूर जानना चाहिए। इसे जानकर आप अपने रिश्ते में अपना सौ प्रतिशत देंगे साथ ही आपका रिश्ता और भी मजबूत बनता चला जाएगा। 

क्या कहती है डिक्शनरी

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार प्रॉमिस या वादा वो ‘घोषणा या आश्वासन है जो कोई आपको देता है कि वो कुछ करेगा या कुछ पर्टिकल चीज होगी' वहीं कमिटमेंट की बात करें तो इसका मतलब होता है किसी कारण या किसी गतिविधि के लिए पूरी तरह से समर्पित होना। 

वहीं वादा या प्रॉमिस आज कल काफी कॉमन शब्द हो गया है। हम किसी भी रिश्ते में या किसी भी काम के लिए वादा कर देते हैं। इसे एक उदाहरण  के साथ समझते हैं। जैसे किसी ने कहां- मैं वादा करता हूं एक दिन मेरे घर वाले मुझपर गर्व करेंगे। इस स्टेटमेंट को डिक्लेरिटिव स्टेटमेंट के तौर पर ले सकते हैं। 

वहीं कमिटमेंट के लिए, अगर कोई कहता है- मैं कमिट करता हूं कि मैं अपना काम समय पर निपटा लूंगा। इस लाइन को डिवोशन की कैटिगरी में रख सकते हैं। जिससे पता चलता है कि वो इसके लिए मेहनत करेगा। 

प्रॉमिस और रिलेशनशिप के बीच रिश्ता समझने के लिए आपको ये जानना जरूरी है प्रॉमिस तभी पूरा हो सकता है जब आप उसके लिए कमिट करें। यानी आप किसी से किया हुआ वादा तभी निभा पाएंगे जब आप उसके लिए काम करें या कुछ मेहनत करें। 

वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि किया हुआ वादा लोग भूल जाते हैं मगर कमिटमेंट शब्द उनके लिए होता है जो डेडिकेशन के साथ परिणाम तक पहुंचने की कोशिश भी करते हैं। 

 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सवैलेंटाइन डेप्रॉमिस डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब