लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day 2018: लास्ट मिनट में खरीदें ये गिफ्ट, सफल हो जाएगी वैलेंटाइन डे डेट

By गुलनीत कौर | Updated: February 14, 2018 17:54 IST

5 ऐसे गिफ्ट आइडियाज जो लास्ट मोमेंट पर भी मिल जाएंगे। इन्हें देकर आप पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल होंगे। 

Open in App

वैलेंटाइन्स वीक खत्म होते ही 14 फरवरी को आता है वैलेंटाइन डे। इस दिन को हर कोई अपने खास अंदाज में सेलिब्रेट करने की कोशिश करता है। कुछ कपल्स इस दिन घूमने निकल जाते हैं तो कुछ डिनर डेट प्लान करते हैं। जिनके पास अधिक वक्त होता है वे पूरा दिन एन्जॉय करते हैं और जिनके पास वक्त की कमी होती है वो लोग घर पर ही अपने तरीके से सेलिब्रेशन करते हैं। लेकिन इस सबमें एक बात कॉमन होती है, वैलेंटाइन डे की सेलिब्रेशन में 'गिफ्ट' जरूर होता है। ऐसा गिफ्ट जिसे पार्टनर की खुशी और चॉइस को ध्यान में रखते हुए खरीद जाता है। 

तो क्या इस वैलेंटाइन्स डे के लिए आपने गिफ्ट खरीद लिया? या अभी तक नहीं ले पाए हैं? अगर ऐसा है तो हम आपको 5 ऐसे गिफ्ट आइडियाज देने जा रहे हैं जो लास्ट मोमेंट पर भी मिल जाएंगे। और इन्हें देकर आप अपने पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल होंगे। 

चॉकलेट

अगर कोई गिफ्ट ना खरीद पाएं और तो वैलेंटाइन डेट पर जाते समय रास्ते से पार्टनर की पसंद की चॉकलेट जरूर खरीद लें। चॉकलेट लेते समय जब आप उनकी पसंद का ख्याल रखेंगे तो उन्हें यह अच्छा लगेगा। 

फूलों का गुलदस्ता

चॉकलेट के साथ एक गुलाब हो या फूलों का पूरा गुलदस्ता, अगर प्यार से उन्हें गिफ्ट करेंगे तो आगे से एक मीठी मुस्कान देखने को जरूर मिलेगी। लेकिन यह जरूरी नहीं कि आप लाल गुलाब ही दें। गुलाब के अन्य रंग या पार्टनर को जिस तरह के फूल पसंद हैं वह भी गिफ्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2018: इन Quotes और Messages को शेयर कर करें अपने पार्टनर को 'वैलेंटाइन डे विश'

ज्वैलरी

फीमेल पार्टनर के लिए कोई प्यारा सा नेकलेस और मेल पार्टनर को ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। अगर कुछ खास समझ ना आए तो ऐसी कपल रिंग्स या कपल ब्रेसलेट ले सकते हैं जिनमें एक पर 'किंग' और दूसरे पर 'क्वीन' लिखा हो। ऐसा सेट आपको किसी भी गिफ्ट शॉप पर मिल जाएगा। 

गिफ्ट कार्ड

जब कुछ ना समझ आए कि क्या खरीदें तो किसी भी फैशन रिटेल शॉप से जाकर 'गिफ्ट कार्ड' खरीद लें। इस गिफ्ट कार्ड में आप मनचाही राशि का रिचार्ज करवा सकते हैं और इसे अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं। बाद में आपका पार्टनर अपने मन मुताबिक इस कार्ड की राशि से शॉपिंग कर सकता है/सकती है। 

ट्रेवल कूपन

अगर पार्टनर घूमने फिरने का शौकीन है तो ट्रेवल कूपन देना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। इसे इस्तेमाल करके वे अपनी अगली ट्रिप पट डिस्काउंट पा सकते हैं और ट्रिप के दौरान आपको याद भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2018: मुंबई में रोमांस की मांद हैं ये तीन जगह

टॅग्स :वैलेंटाइन डेरिलेशनशिपलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े