लाइव न्यूज़ :

Valentine’s Day 2022: 14 फरवरी को ऐसे हुई थी वैलेंटाइन डे की शुरुआत, बड़ी दिलचस्प है कहानी

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2022 15:22 IST

कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन दुनियाभर में प्यार का संदेश बांटते थे। सम्राट क्लाउडियस ने 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया था।

Open in App

Valentine’s Day 2022: आज दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। प्यार करने वालों को वैलेंटाइन डे का इंतजार बेसब्री से रहता है। इस दिन प्यार करने वाले अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाकर, उन्हें खास उपहार देकर अपनी प्यारभरी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।

कई लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए इस दिन को चुनते हैं। इस दिन कपल रोमांटिक मैसेज अपने प्रिय को WhstaApp, Facebook, Message या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भेजकर अपनी दिल की बात कहते हैं। वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई। क्या है इसके पीछे की कहानी, आइए जानते हैं।

संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

तीसरी शताब्दी में रोम में रहने वाले कैथोलिक पादरी संत वैलेंटाइन की याद में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। प्यार करने वालों के लिए 14 फरवरी का दिन खास होता है। प्यार करने वाले लोग इस दिन अपने जीवन का यादगार दिन बनाने की कोशिश करते हैं। 

प्यार का संदेश बांटते थे संत वैलेंटाइन

कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन दुनियाभर में प्यार का संदेश बांटते थे। संत वैलेंटाइन की यह बात उस समय रोम के सम्राट रहे क्लाउडियस को बिल्कुल पसंद नहीं थी। क्लाउडियस को लगता था कि रोम के लोग अपने परिवार और पत्नी के साथ मजबूत लगाव होने के कारण सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं। क्लाउडियस अपने किसी भी सैनिक को शादी नहीं करने देता था। 

14 फरवरी को संत वैलेंटाइन का बलिदान

सम्राट क्लाउडियस की इस सोच का संत वैलेंटाइन ने विरोध करते हुए एक जोड़े की शादी करवा दी। उनके ऐसा करने पर राजा क्लाउडियस ने 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया था। संत वैलेंटाइन ने मरने से पहले राजा के मुख्य जेलर को एक चिट्ठी लिखी और मरने के बाद अपनी आंखें उसकी अंधी बेटी को देने की बात कही। संत वैलेंटाइन की मौत के बाद उन्हें याद करते हुए हर साल उनकी याद में यह प्यार का दिन मनाया जाने लगा।

टॅग्स :वैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब