लाइव न्यूज़ :

Valentine's day special: इन 5 खुबसूरत तरीकों से घर की छत पर ही मनाएं वैलेंटाइन डे

By मेघना वर्मा | Updated: February 13, 2018 18:22 IST

अपने प्यार को जताने के लिए आप अपनी छत को गुब्बारों से भी सजाएं। इसके लिए बाजार में मिलने वाले हार्ट शेप के गुब्बारों का उपयोग कर सकते हैं।

Open in App

आज कल की बिजी लाइफ के चलते बहुत बार ऐसा होता है कि आप अपने वैलेंटाइन डे को मनाने के लिए घर से बाहर नहीं जा पाते। ऐसे में आपका सारा रोमांटिक मूड भी बर्बाद हो जाता है। अगर इस बार भी आपके साथ कुछ ऐसा ही होने वाला है तो चिंता ना करें। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे कम समय में आप अपने घर की छत पर ही अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मना सकते हैं। इसे करने के लिए बस आपको अपने अंदर की क्रिएटीविटी को जगाना होगा। छत पर कुछ चीजों का उपयोग आपके इस वैलेंटाइन्स को परफेक्ट बना सकता है।

शाईनी दुपट्टों का करें उपयोग

किसी भी फंक्शन या डेकोरेशन के लिए सबसे ज्यादा उपयोग होता है दुपट्टों का। इसे इस्तेमाल करके आप भी अपने वैलेंटाइन डे को खास बना सकते हैं। अपनी छत को सजाने के लिए आप चमकदार और साटन के दुपट्टों का उपयोग कर सकते हैं। इन्हें आप छत पर डैगनली या अपनी छत की बनावट के अनुसार लगा सकते हैं। ये ना सिर्फ सुन्दर दिखेंगे बल्कि हवाओं के साथ जब ये उड़ेंगे तो एक रोमांटिक फीलिंग भी देंगे।

झालरों वाली लाईट का इस्तेमाल करके सजाएं छत

माहौल को और रोमांटिक करने के लिए आप झालर वाली छोटी लाइटों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंधेरे में इनकी धीमी रौशनी आप दोनों के बीच प्यार को और बढ़ाएंगी। इसे आप छत की दीवारों पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले अलग-अलग लाईट को भी आप अपने डेकोरेशन का हिस्सा बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2018: इन Quotes और Messages को शेयर कर करें अपने पार्टनर को 'वेलेंटाइन डे विश'

गुब्बारों का करें उपयोग

अपने प्यार को जताने के लिए आप अपनी छत को गुब्बारों से भी सजा सकते हैं। इसके लिए बाजार में मिलने वाले हार्ट शेप के गुब्बारों का उपयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो गुब्बारों से छत की एक दीवार पर अपने पार्टनर का नाम लिख सकते हैं, नहीं तो पूरे छत पर गुब्बारों को फैला सकते हैं।

कैंडिल जला कर करें अपने प्यार का इजहार

अपने वैलेंटाइन को और भी खास एहसास दिलाने के लिए आप अपनी छत को कैंडिल से सजा सकते हैं। आप चाहें तो बहुत सारी कैंडिल का उपयोग कर सकते हैं। आपके पार्टनर को अगर फूलों की खुशबू पसंद है तो बाजार में मिलने वाली खुशबूदार कैंडिल का उपयोग कर सकते हैं।

पार्टनर की पसंद का बनाएं खाना

अपनी छत पर एक डाइनिंग टेबल या सिर्फ आप दोनों के लिए सिटींग अरेजमेंट करके कैंडिल लाइट डिनर कर सकते हैं। इस कैंडिल लाइट डिनर पर आप अपने पार्टनर के पसंद का खाना बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकतें हैं। इस डिनर में आप अपनी पुरानी यादों पर या एक-दूसरे के साथ के सबसे यादगार पल पर चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2018: दिल्ली के 5 बेस्ट स्पॉट्स, जहां मना सकते हैं प्यार का दिन

फोटो: पिनटेरेस्ट, पिक्सा-बे

टॅग्स :वेलेंटाइन डेरिलेशनशिपमहिलाऔरपुरूषलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े