लाइव न्यूज़ :

Valentine week 2021: वैलेंटाइन डे वीक कब शुरू होगा, प्रपोज डे, किस डे कब है, इस बार कैसे मनाएं, जानिये सब कुछ

By उस्मान | Updated: February 1, 2021 09:36 IST

मोहब्बत का महीना फरवरी शुरू हो गया है और इस इस महीने वैलेंटाइन डे का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है

Open in App
ठळक मुद्देवैलेंटाइन डे का सभी को रहता है बेसब्री से इंतजारप्रपोज और किस डे जैसे दिवस कपल्स के लिए खासकोरोना संकट में कैसा रहेगा वैलेंटाइन का रंग

प्रेमियों का महा उत्सव वैलेंटाइन डे जल्द ही दस्तक देने वाला है. इस दिन का कपल्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। फरवरी के दूसरे हफ्ते से वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) शुरू हो जाता है।

इस पूरे हफ्ते रोज डे (Rose Day), प्रपोज डे (Propose Day), चॉकलेट डे (Chocolate Day), टेडी डे (Chocolate Day), प्रॉमिस डे (Promise Day), हग डे (Hug Day), किस डे (Kiss Day) और आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine Day) सेलिब्रेट करते हैं।

वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है?

इन सभी दिनों का अलग महत्त्व है। अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल प्लान करने की सोच रहे हैं तो जल्दी कर लीजिए। क्योंकि वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। चलिए जानते हैं कि प्यार के इन दिनों यानी वैलेंटाइन वीक का क्या महत्त्व है और इन्हें क्यों मनाया जाता है। 

रोज डे (Rose Day), 7 फरवरी रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। इस दिन लव बर्डस एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं। सिर्फ पार्टनर ही नहीं बल्कि इस दिन दोस्त, मां-पापा, भाई-बहन, टीचर और बॉस को भी गुलाब दिया जा सकता है। रोज डे को लेकर कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब सबसे अधिक प्रिय था। कहते हैं कि नूरजहां के दिल को खुश करने के लिए उनके शौहर रोज टनों के हिसाब से ताजे गुलाब उनके महल भिजवाया करते थे। 

प्रपोज डे (Propose Day), 8 फरवरी  वैलेंटाइन डे का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। यह दिन हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने चाहने वाले से अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दिन को प्यार करने वाले बहुत ही खुशी से मानते हैं। प्रपोज डे हमेशा रोज डे के बाद मनाया जाता है। प्रपोज डे मनाने के पीछे लोगों का यह कारण होता है कि वो सिर्फ एक ऐसा स्पेशल दिन चाहते हैं, जब वो अपने मन की बात अपने प्रेमी-प्रेमिका या दोस्त से अच्छे से बोल सकें।  

चॉकलेट डे (Chocolate Day),9 फरवरी  वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन खासतौर पर प्यार करने वाले एक-दूसरे को चॉकलेट देकर अपने दिल की बात कहते हैं। रोमांस से भरे इस हफ्ते में चॉकलेट की मिठास जोड़ने के पीछे एक मजबूत कारण भी है। कई शोध बताते हैं कि चॉकलेट खाने से हमारी लव लाइफ दुरुस्त रहती है। आपको बता दें कि चॉकलेट में थियोब्रोमीन और कैफीन होते हैं, जिससे दैहिक ऊर्जा मिलती है।

टेडी डे (Teddy Day), 10 फरवरी वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन हग डे होता है। कपल्स वैलेंटाइन हफ्ते के इस त्यौहार 'टेडी डे' को बहुत ही सुन्दर तरीके से मनाते हैं। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को प्यारा और सुन्दर सा टेडी गिफ्ट करके अपना प्यार जताते हैं। वो एक प्यार का संदेश देता हुआ टेडी अपनी पत्नी, पार्टनर, पति, और अन्य चाहने वालों को देते हैं। वैसे टेडी लड़कियों को बहुत ही पसंद आते हैं और बच्चों को भी इसीलिए दुनिया भर में लोग अपने सबसे चाहने वालों और बच्चों को टेडी बिअर गिफ्ट करते हैं।

प्रॉमिस डे (Promise Day), 11 फरवरी  वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। मिस डे वेलेंटाइन वीक का बड़ा ही खास दिन है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे से प्यार निभाने, अपनी गलत आदतों को छोड़ने या प्यार के लिए कुछ खास करने के वादे करते हैं ताकि वक्त गुजरने के साथ-साथ उनका प्यार मजबूत हो सके।

हग डे (Hug Day), 12 फरवरी  हग डे वैलेंटाइन वीक का सबसे स्पेशल दिन होता। यह हर उम्र वर्ग के लोगों द्वारा मनाया जाता है। एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार को जाहिर किया जाता है। इस दिन दोस्त और कपल एक-दूसरे को गले लगाते हैं। दरअसल किसी को गले लगाने से प्यार और सुरक्षा की अनुभूति होती है। सबसे मजेदार बात इस दिन को मनाने के लिए आपको किसी तोहफे की जरूरत नहीं होती है, बस अपने चाहने वाले को गले लगाकर हग डे विश कर सकते हैं।

किस डे (Kiss Day), 13 फरवरीवैलेंटाइन वीक के छठे दिन किस डे मनाया जाता है। किस डे इस हफ्ते का सबसे रोमांटिक दिन माना जाता है। इस दिन प्यार करने वाले प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को बड़े ही प्यार से किस करते है और एक-दुसरे के प्रति अपना अटूट प्यार जाहिर करते हैं। ऐसा माना जाता है की इस दिन किस करने से आपका प्यार पहले से ज्यादा बढ जाता है। एक किस आपके प्यार और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ाता है। 

वैलेंटाइन डे (Valentines Day), 14 फरवरी   वैलेंटाइन डे, 14 फरवरी एक विदेशी त्यौहार है जिसे संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। यह एक अंग्रेजी पारंपरिक त्यौहार है जिसे शुरुआत में 'संत वैलेंटाइन दिवस' के रूप में जाना जाता है लेकिन प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक जेफ्री चौसर की रचनाओं के चलते इसे आज 'प्यार के दिवस' के रूप में मनाया जाता है। हर साल 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक यह दिन प्रेमी जोड़ों द्वारा मनाया जाता है।

टॅग्स :वैलेंटाइन डेरिलेशनशिप टिप्सकिस डेचॉकलेट डेप्रोपोज डेप्रॉमिस डेहग डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब