लाइव न्यूज़ :

किसी काम की नहीं डेटिंग को लेकर ये 5 सलाह, इन्हें पूरी तरह से करें नजरअंदाज

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2022 17:57 IST

अक्सर ही लोग डेटिंग का नाम सुनकर खुद को लव गुरु समझने लगते हैं और सामने वाले को बेकार की नसीहत देने लगते हैं। हालांकि, जब आप किसी रिश्ते में हैं तो आपके रिलेशनशिप के लिए क्या सही है और क्या गलत ये आप तय करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत से लोग ये भी कहते हैं कि पहली डेट में कुछ समझ नहीं आता, लेकिन ऐसा नहीं होता।आपका पार्टनर आपके लिए इम्पॉर्टेंट हो सकता है मगर आपकी फैमिली से बढ़कर आपकी प्रायोरिटी कभी नहीं बन सकता।

सोशल मीडिया के जमाने में लोग ऑनलाइन पार्टनर की तलाश करते हैं। कभी उन्हें कोई उनके मनमुताबिक मिल गया तो उसके साथ मिलने-जुलने यानी डेटिंग का सिलसिला शुरू होता है। इसी डेटिंग में दो लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते और समझते हैं। ऐसे में कई बार डेटिंग के लिए तरह-तरह की सलाह भी अक्सर लोग दे देते हैं। 

डेटिंग को लेकर अक्सर ही लोग खुद को एक्सपर्ट समझने लगते हैं। आपको कभी ना कभी कुछ ना कुछ सलाह देते ही रहते हैं। कभी आप पर टिप्पणी करते हैं तो कभी आपके डेट पर। ऐसे में कई बार कुछ नसीहतें ऐसी दे देते हैं जो बेकार की होती हैं। जिनका आपके डेटिंग से लेना देना तो होता है. जिन्हें फॉलो करना आपकी भूल भी हो सकती है। 

ऐसे में इन डेटिंग एडवाइज को आपको दरकिनार कर देना चाहिए। आइए आपको आज कुछ ऐसी ही डेटिंग एडवाइज बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको पूरी तरह से इग्नोर कर देना चाहिए-

1. पहला मूव मत करो

अक्सर लड़कियों को ये एडवाइज दी जाती है कि आपका पार्टनर अगर आपको पसंद भी हो तब भी आप उसके प्रति पहला मूव ना चलें। अपने दिल की बात अपने दिल में भी दबा कर रखें। मगर ये एडवाइज गलत है। अगर आपको सामने वाला पसंद है तो आप उन्हें बता दें। इससे पहले कि आपके बीच दूरियां बनने लगे उन्हें बता दें कि आप उन्हें पसंद करती हैं। 

2. सभी को मौका देना चाहिए

यह एडवाइज भी बिल्कुल गलत है। आप जैसी हैं और आपको जैसा पार्टनर चाहिए उस हिसाब से ही आप अपने डेट को चुनें। आप किसी शॉपिंग मॉल में नहीं हैं कि आप कोई भी ड्रेस ट्राई करेंगी। इसलिए सभी को चांस देना बंद कीजिए और उन्हीं के साथ डेट पर जाइए जिन्हें आप पसंद करती हैं।

3. डेट हो पहली प्रायोरिटी

हां आपका डेट आपके लिए इम्पॉर्टेंट हो सकता है मगर आपकी फैमिली से बढ़कर आपकी प्रायोरिटी कभी नहीं बन सकता। इसलिए ये एडवाइज भी बस सुन लें। इस पर अमल करने की जरूरत नहीं। यह बात आप पर निर्भर करती है कि किस सिचुएशन में किसे प्रायोरिटी देना है।

4. अट्रैक्शन होने में टाइम लगता है

बहुत से लोग ये भी कहते हैं कि पहली डेट में कुछ समझ नहीं आता। आपके उनकी तरफ अट्रैक्ट होने में टाइम लगेगा। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप सामने वाले को पसंद करती हैं तो पहली ही मुलाकात में वो आपको भा जाएंगे। इसलिए इस एडवाइज पर भी ध्यान ना ही दें तो बेहतर।

5. फीजिकल होना सही नहीं

अगर आप सामने वाले पर आप भरोसा करते हैं और उनकी तरह पूरी तरह सहज हैं तो आप उनके साथ इंटीमेट हो सकते हैं। मगर आपको थोड़ा सा भी किसी तरह संशय है या आप इसके लिए तैयार नहीं है तो आगे मत बढ़िए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े