Breakup: ब्रेकअप से पहले जरूर डिस्कस कर लें ये 3 बातें, बाद में होगा पछतावा
By मेघना वर्मा | Published: March 23, 2020 01:57 PM2020-03-23T13:57:44+5:302020-03-23T13:57:44+5:30
रिश्ते को खराब करके खत्म करने से अच्छा है उसे सलीके और तरीके से खत्म कर देना चाहिए।
दो लोगों का प्यार करना जितना सुंदर होता है उतना ही दर्द देता है किसी से बिछड़ जाना। अगर रिश्ते के बीच कुछ सही ना हो तो उसे खत्म कर देना ही सही होता है। वहीं रिश्ते को खत्म करने से पहले उनको सुधारने का चांस जरूर देना चाहिए।
रिश्ते को खराब करके खत्म करने से अच्छा है उसे सलीके और तरीके से खत्म कर देना चाहिए। कअप करना आसान नहीं होता। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने ब्रेकअप से पहले कुछ चीजें डिस्कस कर लेनी चाहिए।
1. कुछ पुरानी यादें ताजा करें
जब आपने रिश्ता खत्म करने का सोच ही लिया है तो कुछ पुरानी यादों के पन्ने पलटकर जरूर देखें। कुछ पुरानी और अच्छी-बुरी दोनों यादों के बारे में बात करें। सामने वाले के दिल में क्या है इससे आपको पता चल जाएगा।
2. एक-दूसरे की अच्छी बुरी आदत बताएं
कोई भी आदमी परफेक्ट नहीं होता। हम जब किसी के साथ रहते हैं तो उनकी इस आदत को नजरअंदाज जरूर करते हैं। या कभी उनसे कहते ही नहीं कि उनकी ये आदत उन्हें पसंद नहीं। इस वजह से जब अलग हो रहे हों तो एक-दूसरे की अच्छी बुरी आदतों को भी जरूर बताएं।
3. इस रिश्ते में आपकी क्या उम्मीदें थीं बताएं
हर किसी की रिश्ते में अपनी-अपनी उम्मीदें होती हैं। आपने भी इस रिश्ते से कोई ना कोई उम्मीद की होगी। इसलिए अपने इस उम्मीद को ब्रेकअप से पहले अपने पॉर्टनर को पॉजिटिव तरीके से बताएं। साथ ही अपना पक्ष जरूर रखें। सामने वाले के पक्ष को भी समझें।