लाइव न्यूज़ :

Rose Day Special: पांच हजार साल पुराना है गुलाब का इतिहास, दुनिया भर में इतनी है प्रजातियां-पढ़ें गुलाब से जुड़े रोचक तथ्य

By मेघना वर्मा | Updated: February 7, 2020 09:38 IST

सत्रहवीं शताब्दी के दौरान गुलाब की इतनी अधिक मांग हो गई थी कि रॉयल्टी के रूप में गुलाब मांगा जाने लगा था। रोमन काल के दौरान, मध्य पूर्व में बड़े पैमाने पर गुलाब उगाए जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाब की खेती की बात करें तो इसकी शुरुआत लगभग 5 हजार साल पहले हुई थी। गुलाब का एक लंबा और रंग-बिरंगा इतिहास रहा है।

रोज डे के साथ 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शरू हो गया है। फरवरी आते ही कपल्स के बीच वैलेंटाइन डे की चमक देखने को मिलती है। लोग अपने प्यार क इजहार और अपने पुराने प्यार की ताकत को इसी वीक में दिखाते हैं। रोज डे पर कपल्स एक दूसरे को लाल गुलाब देते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन कभी आपने सोचा है कि प्यार के लिए लाल गुलाब ही क्यों? क्या है गुलाब का इतिहास। आइए रोज डे के इसी मौके पर आज हम आपको बताते हैं क्या है गुलाब का इतिहास।

लाल रंग की बात करें तो इसे खतरे का निशान भी कहा जाता है। अगर किसी से कहना हो कि आगे खतरा है तो लाल झंडा फहराया जाता है। तो फिर प्यार के संदर्भ में इस रंग का क्या मतलब है? लाला रंग को प्यार और प्यार के गुलाब के साथ कब और कैसे जोड़ा गया, आइए हम बताते हैं आपको।

गुलाब का इतिहास

गुलाब का एक लंबा और रंग-बिरंगा इतिहास रहा है। गुलाब, प्यार और सौंदर्य के साथ युद्ध और राजनीति का प्रतीक भी रहा है। फॉसिल एविडेंस के अनुसार गुलाब, 35 मिलियन वर्ष पुराना है। बताया जाता है कि उत्तरी गोलार्ध में गुलाब की कुल 150 प्रजातियां पायी जाती हैं। illinois.edu के अनुसार अलास्का से मैक्सिको तक और उत्तरी अफ्रीका गुलाबों की बहुत सी प्रजातियां होती हैं। 

गुलाब की खेती की बात करें तो इसकी शुरुआत लगभग 5 हजार साल पहले हुई थी। हलांकि इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता मगर शायद ये खेती सबसे पहले चीन में शुरू हुई थी। बताया जाता है कि रोमन काल के दौरान, मध्य पूर्व में बड़े पैमाने पर गुलाब उगाए जाते थे। उनका उपयोग उत्सवों में, औषधीय प्रयोजनों के लिए, और इत्र के स्रोत के रूप में किया जाता था। 

सत्रहवीं शताब्दी के दौरान गुलाब की इतनी अधिक मांग हो गई थी कि रॉयल्टी के रूप में गुलाब मांगा जाने लगा था। बताया जाता है कि नेपोलियन की पत्नी जोसफीन ने 1800 के दशक में पेरिस से सात मील पश्चिम में एक एस्टेट चेटो डी माल्मिसन में गुलाब का एक व्यापक संग्रह स्थापित किया। यह उद्यान एक वनस्पति चित्रकार के रूप में पियरे जोसेफ रेडाउट के काम के लिए सेटिंग बन गया। 1824 में, उन्होंने अपना वाटर कलर कलेक्शन "लेस रोज" पूरा किया, जिसे आज भी वनस्पति चित्रण के बेहतरीन रिकॉर्ड में से एक माना जाता है।

रोम में मध्य युग के दौरान गिरजा घरों के पादरी ईसा मसीह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से लाल रंग का पहनावा पहनते थे। इसके अलावा इस रंग को जंग और गुस्से का प्रतीक भी माना जाता है। आज भी यह रंग गुस्से से जोड़ा जाता है। उस जमाने में बदले की भावना और त्याग के संबंध में भी लाल रंग को ही प्रतीक माना जाता था। 

इस तरह लाल रंग बना प्यार का रंग

लाल रंग को प्यार का प्रतीक ग्रीक समुदाय ने बनाया। उस जमाने में 'रोमन डी ला रोज' नाम की एक कविता बेहद महशूर हुई थी। कविता के मुताबिक एक व्यक्ति लाल गुलाब की तलाश में निकला था। उस खोज में उसे अपनी जीवन संगिनी मिल गई। इसी कविता को आधार मानते हुए लाल गुलाबी को प्यार से जोड़ा गया।

क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे?

प्यार का दिन वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता अहै, इसके पीछे कई कहानियां हैं। यह दिन संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। एक कहानी के मुताबिक संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 ईसवी के दिन ही पादरी के पद हासिल हुआ था। उनके सम्मान में ही लोगों ने इसदिन को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाना शुरू कर दिया।

टॅग्स :रोज डेवैलेंटाइन डेरिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े