लाइव न्यूज़ :

Rose Day 2024: सिर्फ रोज नहीं, इन चीजों से भी पार्टनर को करें खुश; यादगार रहेगा आज का दिन

By अंजली चौहान | Updated: February 7, 2024 12:45 IST

Rose Day 2024: आज रोज डे है और इस दिन दो प्यार वालो के लिए अपने पार्टनर को प्यार जताने का सबसे खास दिन है।

Open in App

Rose Day 2024: फरवरी महीने के सबसे खूबसूरत और प्यारा हफ्ता होता है वैलेंटाइन वीक, यह पूरा हफ्ता लोगों के दिलों में एक-दूसरे के प्यार के महसूस करने का समय होता है। हर कपल के लिए यह वीक और इससे जुड़ा हर दिन बहुत खास होता है। साल 2024 का फरवरी माह शुरू हो चुका है और आज रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए कई लोग अभी से तैयारियों में लगे हुए हैं। हर साल 7 फरवरी रोज डे मनाया जाता है। वैसे तो इसे दो प्यार करने वालों का दिन माना जाता है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है आप अपने परिवार, करीबी, दोस्तों के लिए भी इस दिन का जश्न मना सकते हैं। 

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे मनाए जाने से होती है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को गुलाब के फूल तोहफे में देते हैं, जिसे वे प्यार की याद के तौर पर लंबे समय तक संभालकर रखते हैं। हालांकि, सिर्फ गुलाब ही नहीं कई और तरीके भी है जिससे आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं तो आइए बताते हैं हम आपको इसके बारे में...

1- प्रिजर्व्ड रोज: ताजे गुलाब का फूल तो सभी ने अपने पार्टनर को दिया होगा लेकिन आप इस पल को सालों साल के लिए यादगार बनाना चाहते हैं तो आप इस बार अपने पार्टनर को प्रिजर्व्ड रोज दें। और उन्हें बताएं कि आप अपने जीवन में उनकी उपस्थिति को कितना महत्व देते हैं।

2- कुकिंग प्लान: रोज डे के दिन आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक कुकिंग प्लान कर सकते हैं। इस दौरान आप दोनों को एक दूसरे के साथ ज्यादा समय मिलेगा और आप  साथ मिलकर अपना पसंदीदा खाना खा सकते हैं। 

3- मेक्रम वॉल हैंगिंग: हाथ से बना उपहार प्यार का इजहार करने का सबसे अच्छा तरीका है। केवल अपने साथी को ज्यादा स्पेशल महसूस कराने के लिए प्रयास करना और नई कलाएँ सीखना प्यार के सबसे सच्चे रूपों में से एक है। आप मेक्रम वॉल हैंगिंग खुद से बना सकते हैं और चाहे तो ऑनलाइन और ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं।

4- रोड ट्रिप: अपने पार्टनर को रोड ट्रिप पर ले जाएं। अपने पसंदीदा गाने बजाएं, उस समय के बारे में बात करें जब आप मिले थे और आप कितनी दूर आ गए हैं। एक साथ बिताए गए समय को संजोएं।

5- खास गिफ्ट: बाजार से महंगा गिफ्ट खरीद कर देना तो बहुत आसान हैं लेकिन आप अगर इस बार रोज डे को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो आप खुद एक गिफ्ट बॉक्स बनाए और उसके भीतर प्यारी बातें, खास संदेश अपने पार्टनर के लिए लिखें। 

टॅग्स :रोज डेवैलेंटाइन वीक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

पूजा पाठValentine Day 2025: परमात्मा का वरदान होता है पवित्र प्रेम?, वैलेंटाइन दिवस विशेष...

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब