लाइव न्यूज़ :

Rose Day 2024: 'रोज डे' से शुरू हो रहा प्यार का सप्ताह, ऐसे कराए अपने पार्टनर को स्पेशल फील

By अंजली चौहान | Updated: February 4, 2024 15:09 IST

वैलेंटाइन वीक साल का वह समय है जब लोग उपहार, स्नेह और वादों के साथ अपने साथी के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं।

Open in App

Rose Day 2024: फरवरी महीने के सबसे खूबसूरत और प्यारा हफ्ता होता है वैलेंटाइन वीक, यह पूरा हफ्ता लोगों के दिलों में एक-दूसरे के प्यार के महसूस करने का समय होता है। हर कपल के लिए यह वीक और इससे जुड़ा हर दिन बहुत खास होता है। साल 2024 का फरवरी माह शुरू हो चुका है और अब बस कुछ दिनों बाद रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाएगा। इस मौके को यादगार बनाने के लिए कई लोग अभी से तैयारियों में लगे हुए हैं। हर साल 7 फरवरी रोज डे मनाया जाता है। वैसे तो इसे दो प्यार करने वालों का दिन माना जाता है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है आप अपने परिवार, करीबी, दोस्तों के लिए भी इस दिन का जश्न मना सकते हैं। 

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे मनाए जाने से होती है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को गुलाब के फूल तोहफे में देते हैं, जिसे वे प्यार की याद के तौर पर लंबे समय तक संभालकर रखते हैं। हालांकि, सिर्फ गुलाब ही नहीं कई और तरीके भी है जिससे आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं तो आइए बताते हैं हम आपको इसके बारे में...

1- प्रिजर्व्ड रोज: ताजे गुलाब का फूल तो सभी ने अपने पार्टनर को दिया होगा लेकिन आप इस पल को सालों साल के लिए यादगार बनाना चाहते हैं तो आप इस बार अपने पार्टनर को प्रिजर्व्ड रोज दें। और उन्हें बताएं कि आप अपने जीवन में उनकी उपस्थिति को कितना महत्व देते हैं।

2- कुकिंग प्लान: रोज डे के दिन आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक कुकिंग प्लान कर सकते हैं। इस दौरान आप दोनों को एक दूसरे के साथ ज्यादा समय मिलेगा और आप  साथ मिलकर अपना पसंदीदा खाना खा सकते हैं। 

3- मेक्रम वॉल हैंगिंग: हाथ से बना उपहार प्यार का इजहार करने का सबसे अच्छा तरीका है। केवल अपने साथी को ज्यादा स्पेशल महसूस कराने के लिए प्रयास करना और नई कलाएँ सीखना प्यार के सबसे सच्चे रूपों में से एक है। आप मेक्रम वॉल हैंगिंग खुद से बना सकते हैं और चाहे तो ऑनलाइन और ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं।

4- रोड ट्रिप: अपने पार्टनर को रोड ट्रिप पर ले जाएं। अपने पसंदीदा गाने बजाएं, उस समय के बारे में बात करें जब आप मिले थे और आप कितनी दूर आ गए हैं। एक साथ बिताए गए समय को संजोएं।

5- खास गिफ्ट: बाजार से महंगा गिफ्ट खरीद कर देना तो बहुत आसान हैं लेकिन आप अगर इस बार रोज डे को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो आप खुद एक गिफ्ट बॉक्स बनाए और उसके भीतर प्यारी बातें, खास संदेश अपने पार्टनर के लिए लिखें। 

टॅग्स :रोज डेवैलेंटाइन वीकरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े