लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: इन 4 कारणों से टूट सकता है आपका रिश्ता, भूलकर न करें ये गलतियां

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 29, 2022 15:36 IST

रिश्ता टूटने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। हालांकि, रिश्ते में दोनों को अपनी गलतियां नजर नहीं आती है। वहीं, अगर आप अपनी गलतियों को ध्यान देकर उन्हें सुधार लें तो आपका रिश्ता टूटने से बच सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टनर की हर बात पर उन्हें सही रिस्पॉन्स देने से आपका रिश्ता मजबूत होता है।अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आप उन्हें रिस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए काफी खराब है।

Relationship Tips: अपने रिश्ते को लेकर हर व्यक्ति के मन में कई सपने होते हैं। ऐसे में हर इंसान यही चाहता है कि उसका रिश्ता प्यार भरा हो। मगर कई बार जरूरी नहीं कि जैसा आपने सोचा हो वैसे ही आपका रिलेशनशिप हो। इसी क्रम में दोनों पार्टनर्स के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं, जिसकी वजह से रिश्ता टूट जाता है। 

रिश्ता टूटने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। हालांकि, रिश्ते में दोनों को अपनी गलतियां नजर नहीं आती है। वहीं, अगर आप अपनी गलतियों को ध्यान देकर उन्हें सुधार लें तो आपका रिश्ता टूटने से बच सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं वो कारण जिनकी वजह से आपका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंचता है।

-अपने पार्टनर की हर खुशी, हर अच्छी खबर या नई नौकरी या प्रमोशन पर खुशी जाहिर नहीं करते हैं तो समझ लीजिए कि आपका रिश्ता खतरे में है। याद रखें कि पार्टनर की हर बात पर उन्हें सही रिस्पॉन्स देने से आपका रिश्ता मजबूत होता है।

-आपकी हर एक्टिविटी पर आपके पार्टनर की नजर होती है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आप उन्हें रिस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए काफी खराब है। हालांकि ये बहुत छोटी बात है लेकिन इससे सामने वाले को ये लगता है कि आप उसे इग्नोर कर रहे हैं।

-अक्सर लोग अपने प्रोफेशनल लाइफ में इतने व्यस्त हो जाते हैं जिससे वो अपने पार्टनर को टाइम नहीं दे पाते। लेकिन जब वो अपने किसी दोस्त या करीबी के साथ टाइम बिताने लगते हैं तो ये बात उनके पार्टनर को बुरी लगने लगती है। इसके बाद आप हर बात के लिए उन्हें काउंटर करने लगते हैं, जिससे जल्दी ही ब्रेकअप हो जाता है।

-जब आप अपने पार्टनर से पहली बार मिले थे तो आपका आई कॉन्टैक्ट उनसे काफी स्ट्रॉन्ग था लेकिन धीरे-धीरे वो खत्म होने लगता है। आप उनसे नजर मिलाने की बजाए इधर-उधर देखकर बातें करते हैं। ऐसी स्थिति में आपके पार्टनर को लगता है कि आप उनकी बातों को ध्यान नहीं दे रहे हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े