लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: हाल ही में हुई है शादी तो भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, खराब हो सकता है रिश्ता

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 6, 2022 15:42 IST

कई बार मन में ख्याल आता है कि शादी के रिश्ते को बिना किसी अड़चन के कैसे एन्जॉय किया जाए। अगर आपकी भी हाल-फिलहाल में शादी हुई तो है तो भूलकर भी ये तीन गलतियां कभी ना करें। इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लोगों का ऐसा मानना होता है कि शादी के बाद पति और पत्नी के बीच हो रहीं सारी परेशानियां इंटिमेसी के जरिए सही हो सकती हैं। अगर आप उम्मीद करते हैं कि आपका जीवनसाथी हर समय हर चीज की आधी जिम्मेदारी निभाएगा, तो आप बुरी तरह निराश हो सकते हैं।

Relationship Tips: शादी एक ऐसा रिश्ता है, जिसे बड़ी ही जिम्मेदारी से निभाना होता है। ये भी उन रिश्तों में से एक है जहां दिमाग से ज्यादा दिल का इस्तेमाल करना होता है। हालांकि, इसके बावजूद भी जरूरी नहीं कि जैसा आपने सोचा हो इस पवित्र बंधन में वैसा ही हो रहा है। ऐसे में कई बार मन में ख्याल आता है कि शादी के रिश्ते को बिना किसी अड़चन के कैसे एन्जॉय किया जाए। अगर आपकी भी हाल-फिलहाल में शादी हुई तो है तो भूलकर भी ये तीन गलतियां कभी ना करें। इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है।

हर बार इंटिमेसी नहीं हल करती परेशानियां

कुछ लोगों का ऐसा मानना होता है कि शादी के बाद पति और पत्नी के बीच हो रहीं सारी परेशानियां इंटिमेसी के जरिए सही हो सकती हैं। हालांकि, ये पूरी तरह से सही नहीं है। हां, कुछ बातों में इंटिमेसी काम आ सकती है, लेकिन अधिकांश चीजों के लिए आपको पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत करनी होगी। कई बार बातचीत से ही किसी चीज का हल निकल पाता है।

शादी के बाद दोनों पार्टनर्स की बढ़ती है जिम्मेदारी

अगर आपका मानना है कि शादी के बाद पति ही सर्वोपरि है तो ऐसा सोचना बंद कर दीजिए। शादी एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें पति और पत्नी दोनों की अपने परिवार के प्रति बराबर की जिम्मेदारी होती है। इस लिहाज से शादी जैसे पवित्र बंधन को सकुशल निभाना दोनों ही पार्टनर्स की जिम्मेदारी है।

ये मान लेना कि शादी 50-50 फीसदी है

हम सभी एक समान साथी चाहते हैं। लेकिन अगर आप उम्मीद करते हैं कि आपका जीवनसाथी हर समय हर चीज की आधी जिम्मेदारी निभाएगा, तो आप बुरी तरह निराश हो सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको जितना मिलता है उससे अधिक देना चाहिए, बल्कि इसका सीधा सा मतलब है कि जीवन अप्रत्याशित हो सकता है। आपका रिश्ता तभी संतुलन की एक स्थिर लय बनाए रख सकता है जब आपके दोनों जीवन में सब कुछ पूरी तरह से सही चल रहा हो, लेकिन वास्तविकता में ऐसा कम ही होता है। 

आपको या आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं, नौकरी छूटने, प्रजनन संबंधी समस्याओं या आपके बच्चों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है; या यहां तक ​​कि अपने माता-पिता में से एक या दोनों के साथ परिवार संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इनमें से प्रत्येक परिदृश्य की मांग है कि आप अपने जीवनसाथी की मदद करने के लिए अपने उचित हिस्से से अधिक बोझ उठाएं। इसलिए, आपको यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि यह हर समय 50/50 हो और साथ में अपनी यात्रा में अपने जीवनसाथी की सहायता और समर्थन करने के लिए तैयार रहें।

 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिपवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े