5 कारण, क्यों महिलाएं शादी के बाद चलाती हैं पराए मर्द से अफेयर

By गुलनीत कौर | Published: August 14, 2018 02:55 PM2018-08-14T14:55:05+5:302018-08-14T14:55:05+5:30

शादी के शुरुआती दौर में जो प्यार और सपोर्ट मिलता था, जब वह समय एक साथ खत्म हो जाए तो महिलाएं ऐसे रिश्ते से ऊब जाती हैं।

Reasons why women falls in love with another man after marriage | 5 कारण, क्यों महिलाएं शादी के बाद चलाती हैं पराए मर्द से अफेयर

5 कारण, क्यों महिलाएं शादी के बाद चलाती हैं पराए मर्द से अफेयर

शादी का रिश्ता प्यार और विश्वास दोनों की नींव पर चलता है। अगर रिश्ते में इन दोनों में से एक में भी कमी आ जाए तो शादी की ये डोर कच्ची पड़ने लगती है। और समय रहते संभाला ना जाए तो डोर टूट भी सकती है। जब पार्टनर से प्यार ना मिले तो लोग रिश्ते से बाहर खुशियां तलाशने लगते हैं। केवल पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी एक्स्ट्रा मरितल अफेयर की ओर बड़ी तादाद में बढ़ने लगी हैं। लेकिन वे क्या कारण हैं जिस वजह से महिलाएं पराए मर्द की ओर आकर्षित हो रही हैं, आइए जानते हैं:

1. पास्ट लाइफ

अगर लड़की की जबरदस्ती किसी और से शादी करवा दी जाए और उस व्यक्ति से उसे दूर कर दिया जाए जिससे वो प्यार करती है। तो ऐसे में चाहकर भी वो नए रिश्ते को अपना नहीं पाती है। इसका नतीजा यह होता है कि शादी जैसे बंधन में रहते हुए भी वह बाहरी मर्द से जुड़ी रहती है।

2. अकेलापन

पति हर समय अपने ऑफिस के काम में या दोस्तों के साथ व्यस्त है। उसके पास अपनी पत्नी को देने के लिए ना तो समय है और ना ही भावनातम सपोर्ट। इस अकेलेपन से जूझ रही महिलाओं को जब किसी और से भावनातमक सहारा मिलने लगता है तो वे उनकी ओर आकर्षित हो जाती हैं। 

3. रिश्ते में बोरियत का आ जाना

शादी के शुरुआती दौर में जो प्यार और सपोर्ट मिलता था, जब वह समय एक साथ खत्म हो जाए तो महिलाएं ऐसे रिश्ते से ऊब जाती हैं। इसी तनाव में आकर अक्सर वे दूसरे मर्द की ओर आकर्षित हो जाती हैं और अवैध संबंध की ओर बढ़ जाती हैं।

लव हो या अरेंज, शादी के कुछ ही महीनों में लड़कियों को होता है इन 5 बातों पर पछतावा

4. पार्टनर से बदला

अगर पति किसी पराई औरत के साथ चक्कर चला रहा है तो उसे सबक सिखाने के लिए आजकल पत्नियां भी उसके सामने दूसरे मर्द के साथ घूमने लगती हैं। उसे यह जताती हैं कि अगर वो शादी से बाहर जाकर खुशियां ढूंढ सकता है तो वे भी उसके बिना दुखी नहीं हैं।

5. शारीरिक जरूरतों के लिए

शादी में अगर प्यार जरूरी है, तो साथ ही सेक्स का भी अपना महत्व होता है। इसकी कमी की वजह से पति-पत्नी में अनबन और मनमुटाव होना सामान्य बात है। जब पति की ओर से मानसिक, भावनात्मक और साथ ही शारीरिक सपोर्ट भी ना मिले तो ऐसे में महिलाएं अपनी खुशियों को कहीं और से खोज निकालती हैं।

रिश्ते नाते से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करे

Web Title: Reasons why women falls in love with another man after marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे