लाइव न्यूज़ :

Breakup: लड़कों की इन 3 आदतों से हो जाता है उनका ब्रेकअप! ये बातें कभी बर्दाश्त नहीं कर पाती लड़कियां

By मेघना वर्मा | Updated: February 28, 2020 13:14 IST

रिश्ता खत्म होना किसी के लिए भी आसान नहीं होता अक्सर ब्रेकअप के मामले में लड़के कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं जो उनके ब्रेकअप का कारण बन जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़कियां उन लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं जिनके साथ सिक्योर फील करती हैं। अपने साथी के ऊपर भरोसा करें।

प्यार के रिश्ते में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते ही रहते हैं। प्रेमियों का एक-दूसरे को रूठना-मनाना भी चलता ही रहता है। ऐसे में कभी-कभी कपल्स एक-दूसरे को प्यार से मना भी लेते हैं और एक-दूसरे को भला बुरा भी कहते हैं। प्यार का ये रिश्ता अक्सर लड़ाई के बाद फिर से प्यार में बदल जाता है। मगर कभी-कभी ये झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि कभी-कभी ब्रेकअप की नौबत भी आ जाती है। 

रिश्ता खत्म होना किसी के लिए भी आसान नहीं होता अक्सर ब्रेकअप के मामले में लड़के कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं जो उनके ब्रेकअप का कारण बन जाती है। लड़कों की कुछ हरकतें ही उनको उनके पार्टनर से अलग कर देती है। कुछ ऐसी हरकतें होती हैं जिन्हें लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करती और वो उनसे दूरियां बनाने लगती हैं। 

आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो हरकतें-

बात-बात पर उपेक्षा करना

जब तक वो आपकी दोस्त थीं तब तक ठीक था। आप और आपके बीच हंसी-मजाक चलता था मगर रिलेशनशिप में आने के बाद हर समय उनकी उपेक्षा करना ठीक नहीं। एक लड़की आपसे प्यार और आपका अटेंशन दोनों चाहती है। प्यार के शुरूआती दौर में तो ये सब सही होता है मगर धीरे-धीरे सारी बातें गायब होने लगती हैं। जब आप उन्हें समय कम देते हैं या उनकी तरफ ध्यान नहीं देते तभी से आपके बीच झगड़े की शुरूआत हो जाती है। 

नहीं फील करतीं सिक्योर

कई बार हुई रिसर्च में अक्सर ये कहा जाता है कि लड़कियां उन लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं जिनके साथ सिक्योर फील करती हैं। आपका छोटी-छोटी बात पर शक करना, उनके पसंद-नापसंद के कपड़े पहनाना या उनका किसी से मिलना जुलना जब आप इन सभी बातों पर उन पर रोक-टोक लगाने लगते हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए घातक हो सकता है। आपका ये रवैया ही आगे चलकर आपके रिश्ते को खराब कर सकता है।

भरोसे की कमी

कोई भी रिश्ता प्यार और भरोसे की नींव पर टिका होता है। जिस दिन ये नींव डगमगाई उसी  दिन आपका रिश्ता भी झूल गया समझिए। इसलिए कभी भी अपने रिश्ते में भरोसे की कमी ना लाने दें। अपने साथी के ऊपर भरोसा करें। ये भी भरोसा करें कि अगर वो कोई भी बात आपको नहीं बताते हैं तो इसके पीछे भी कोई कारण होगा। बात-बात पर शक करना बंद करें।

टॅग्स :ब्रेकअपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

भारतसहमति से जोड़े के बीच ब्रेकअप से पुरुष पर नहीं चलाया जा सकता बलात्कार का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने कहा

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

क्राइम अलर्टMumbai Shocker: गर्लफ्रेंड करना चाहती थी ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड को फैसला नहीं था मंजूर, घोंटा गला

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े