लाइव न्यूज़ :

Propose Day Gift Idea: नए रिलेशनशिप में हों तो पार्टनर को ये खास तोहफे देकर करें प्रपोज, मात्र एक हजार रुपए में बन जाएगी बात

By मेघना वर्मा | Updated: February 7, 2020 12:33 IST

Propose Day Gift Idea For New Relationship: वैलेंटाइन वीक के इस दूसरे दिन यानी प्रपोज डे पर आप अपने पार्टनर को कुछ खूबसूरत गिफ्ट देकर भी उन्हें अपने दिल की बात बता सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप रिलेशनशिप में नए-नए हैं तब आपको इन गिफ्ट का सहारा लेना बेहतर होगा। रोमांटिक सा गिफ्ट देकर अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी यानी रोज डे से शुरू हो चुका है। इस वीक में अगला दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। प्यार करने वाले कपल आज एक-दूसरे से अपने प्यार का खास तरीके से इजहार करते हैं। अब प्यार का इजहार वो भी खाली हाथ कुछ जमता नहीं। 

वैलेंटाइन वीक के इस दूसरे दिन यानी प्रपोज डे पर आप अपने पार्टनर को कुछ खूबसूरत गिफ्ट देकर भी उन्हें अपने दिल की बात बता सकते हैं। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही बजट फ्रेंडली गिफ्ट बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने पार्टनर को देकर आप उनका दिल जीत सकते हैं। ये गिफ्ट एक हजार के अंदर तक के हो सकते हैं। 

अगर आप रिलेशनशिप में नए-नए हैं तब आपको इन गिफ्ट का सहारा लेना बेहतर होगा। आप अपनी जेब से सिर्फ एक हजार रुपए खर्च करके सुंदर और रोमांटिक सा गिफ्ट देकर अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं और वो आपको ना नहीं कर पाएंगे। 

1. हैंडमेड कार्ड्स

जिससे प्यार करते हों उन्हें अपने हाथों से सजाकर कार्ड्स देने का मजा ही कुछ और होता है। अगर आपको थोड़ा सा भी क्राफ्ट में दिलचस्पी है तो आप अपने हाथों से हैंडमेड कार्ड बनाकर अपने लव्ड वन को गिफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना होगा। बस अपनी और अपने पार्टनर की फोटोज को प्रिंट करवाएं और उसे अपने हिसाब से सजाकर अपने पार्टनर को दीजिए। कार्ड में अपने दिल की बात लिखना मत भूलिएगा।

2. कस्टमाइज टी-शर्ट

आज कल कस्टमाइज टी-शर्ट सबसे ज्यादा गिफ्ट के रूप में दी जाती हैं। आप भी इस प्रपोज डे अपने पार्टनर को कस्टमाइज टी-शर्ट गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें कपल्स टी-शर्ट के ऑप्शन पर भी आप जा सकते हैं। अपने और अपने पार्टनर की कुछ खास फोटोज को प्रिंट कीजिए, अपने दिल का हाल भी टी-शर्ट पर छपवाइए और कह दीजिए अपने दिल की बात।

3. कस्टमाइज चॉकलेट

चॉकलेट हर किसी को पसंद होती है। अगर आप कुकिंग के शौकीन हैं तो अपने हाथों से उनका पसंदीदा केक बनाकर या उनके लिए आई लव यू केक बनाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आपका खर्च ज्यादा से ज्यादा एक हजार का आएगा और मीठे के साथ अपने प्यार का इजहार भी आप कर पाएंगे।

4. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

आप अपने पार्टनर को पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स भी दे सकते हैं। इनमें पिलो, परफ्यूम, नोटबुक या डायरी भी हो सकती है। जो भी आपके पार्टनर को पसंद हो आप उसमें अपने दिल की बात लिखें और उन्हें गिफ्ट करके प्रपोज कर दें।

5. रेड वेलवेट केक

रेड वेलवेट केक का लाल रंग आपके पार्टनर को आपका प्यार दर्शा देगा। अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर रहे हैं तो इस रेड वेलवेट केक और रेड वाइन से अच्छा ऑप्शन कोई दूसरा नहीं हो सकता

टॅग्स :प्रोपोज डेवैलेंटाइन डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब