बचपन से ही हम सभी फिल्मों में प्यार और रोमांस देखकर बड़े हुए हैं। बहुत सारे लोगों को प्रपोज डे के इस दिन फिल्मी स्टाइल में अपने पार्टनर को प्रपोज करने का तरीका ढूंढते रहते हैं, मगर हम आपको बताते हैं कि हर बार घुटने पर बैठकर या किसी ऊंची जगह से चिल्लाकर अपने प्यार का इजहार करना ठीक नहीं होता।
वो तीन जादूई शब्द बोलने के लिए करेज के साथ सही समय और सही जगह भी होना चाहिए। आपको ये भी पता होना चाहिए कि आपको उन्हें कैसे और किस तरह प्रपोज करना हैं। वैसे आप चाहें तो इसमें एक्सट्रोलॉजी का सहारा ले सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप अपनी राशि के अनुसार अपने पार्टनर को कैसे प्रपोज कर सकती हैं।
आप भी राशिफल के अनुसार कीजिए अपने पार्टनर को प्रपोज।
मेष राशि
मेष राशि के लोग काफी स्ट्रॉंग और मजबूत होते हैं। वो आपके मन की फीलिंग को समझते हैं मगर किसी भी ऑकवर्ड सीचुएशन में आने से बचते हैं। कुछ भी हो जाए मेष राशि वाले अपना ओपिनियन कभी नहीं बदलते। ऐसे लोगों को प्रपोज करने के लिए आपको भी उन्हीं के जैसे मजबूत और पक्का होना होगा। आप इन्हें प्रपोज करते समय जितना सिंपल रहेंगे उतना अच्छा होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को दिखावे से नफरत होती है। इसलिए इन्हें डेट पर ले जाने के लिए सिंपल और सोबर सी जगह चुनें। आप चाहें तो ऐसी जगह भी चुन सकते हैं जो उनकी पसंदीदा हो। आप किसी मंहगे या बड़े होटल में जाने के बजाए सन सेट प्वॉइंट पर भी जा सकते हैं। जहां ढलती शाम आप उन्हें बता सकें कि वो आपके लिए कितने खास हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग घर से काफी जुड़ाव रखते हैं। वो खुद से जुड़ी किसी भी खबर को घर वाले और अपने दोस्तों में जरूर बांटते हैं। मिथुन राशि के लोगों के लिए उनके रिश्ते बेहद खास होते हैं तो उनके लिए थोड़ा सा शो ऑफ बनता है। आप अपने पार्टनर के लिए एक रोमांटिक डेट ऑर्गनाइज कर सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले भी अपने परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। उनके लिए डेट का मतलब होता है कि आप उनके लिए खुद से कुछ कुक करें और घर पर ही कैंडिल लाइट डिनर का अरेंजमेंट करें। थोड़ी सी कडलिंग और एक प्यारे किस के साथ उन्हें प्रपोज करें। वो कभी ना नहीं कर पाएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग अपनी पर्सनालिटी को लेकर काफी स्ट्रॉन्ग होते हैं। किसी जंगल के राजा की तरह वो अपने प्यार में भी काफी प्योर होते हैं। अगर आप उन्हें रिंग देने की सोच रहे हैं तो उन्हें हीरे की अंगूठी दें सकते हैं। अगर किसी डेट पर जाने की सोच रहे हैं तो उन्हें महंगे होटल लेकर जाएं। थोड़ा सा ड्रामा सिंह राशि वालों को पसंद होता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले हर चीज में परफेक्ट होते हैं। वो चाहते हैं कि हर समय वो सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहें। हां उन्हें कुछ लाउड पसंद नहीं होता मगर वो इसकी उम्मीद हमेशा रखते हैं। उनके दोस्तों से पूछें कि उन्हें किस तरह का प्रपोजल पसंद है या उनका ड्रीम क्या है उसी के हिसाब से उन्हें प्रपोज करने का प्लान करें बस ध्यान रखें सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि वालों को प्यार से ही बेहद प्यार होता है। तुला राशि वाले बेहद रोमांटिक भी होते हैं। आपकी छोटी से छोटी बातें, आप दोनों का कोई मोमेंट वो अपने साथ यादों में संजोते हैं। ऐसे लोगों के लिए आपको भी कुछ स्पेशल जरूर करना चाहिए। एक रोमांटिक प्रपोजल उन्हें आपका दीवाना बना देगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले बेहद पैशनेट होते हैं। वो एक बार जिससे प्यार कर लेते हैं उसी के हो जाते हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए आपका दिखावा नहीं चाहिए आप उनके लिए एक खूबसूरत और प्यारा सा लव लेटर लिखिए वो आपको अपना दिल दे बैठेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के लोग काफी आध्यात्मिक भी होते हैं। इस राशि वालों को प्रपोज करना चाहतें हैं तो आप इनको किसी भी रोमांचक जगह पर ले जाएं। वही आप प्रपोज कर सकते हैं। आप इनके साथ अध्यात्म का सहारा ले कर भी अपनी बात को रख सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोग जो दिखावा पसंद नहीं करते। अगर आपको लगता हैं ऐसा कोई भी दोस्त जो इस राशि का हो और आप उसको प्रपोज करना चाहतें हैं तो आप के मन में जो भी जैसी बात हैं उसको बिना किसी बनावट के सीधा बोल दें। हो सकता हैं वो आपका वेलेन्टाईन बन जाए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों को आप तभी दिल की बात बताएं जब आपको लगता हो की वो आपको पसंद करते हैं। वरना आप उसको प्रपोज न करें। कुंभ राशि के लोगों का मन साफ होता है। जो भी उनके मन में है वहीं जुबान पर। इसलिए इनसे तभी कुछ कहें जब आपको लगता हो वो भी आपको पसंद करते हैं।
मीन राशि
मीना राशि वालों को अपने दिल की बात बताने के लिए आप कैंडल लाइट डिनर पर ले जाएं। लाइट सा म्युजिक और कपल डांस आप दोनों की लाइफ का रोमांटिक मोमेंट हो सकता है।