लाइव न्यूज़ :

Propose Day 2018: तो इस तरह के लड़के होते हैं लड़कियों की पहली पसंद

By गुलनीत कौर | Updated: February 8, 2018 12:27 IST

इस तरह के लड़के जब लड़कियों को प्रपोज करते हैं तो वे 'ना' नहीं कह पाती हैं।

Open in App

हर किसी में यह जानने की उत्सुकता होती है कि उनके पार्टनर को उनमें क्या पसंद आएगा। खासतौर से तब जब आपको कोई पसंद है और आप उन्हें प्रपोज करना चाहते हैं, उस समय आपके मन में बार बार यह सवाल आता है कि आपकी कौन सी बात, आपकी कौन सी क्वालिटी उन्हें पसंद आएगी। लड़कों के मन में यह बात जरूर आती है। तो इस प्रपोज डे अगर आप भी अपनी 'क्रश' को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि लड़कियों को किस तरह के लड़के और लड़कों की कैसी क्वालिटी सबसे अधिक भाती है। 

खुशमिजाज लड़के

जो खुश रहे, सामने वाले को हंसा सके, ऐसे लड़के लड़कियों को अपनी ओर जल्दी अट्रैक्ट करते हैं। इस तरह के लड़कों की कंपनी को लड़कियां एन्जॉय करती हैं। लेकिन भूल से भी लड़की के सामने 'खुशमिजाज' होने का नाटक ना करें, अगर आप वाकई किसी कि हंसाने या खुश करने का टैलेंट रखते हैं तो यह अपने आप उभर कर सामने आएगा।

यह भी पढ़ें: Propose day: इन 5 रोमांटिक तरीकों से करें अपने वैलेंटाइन को प्रपोज

'सोशल' लड़के

वे लड़के जो 'सोशल' नहीं होते, अकेले अकेले रहना पसंद करते हैं, खुद में ही खोए रहते हैं, ऐसे लड़कों से अगर अल्द्की बात भी करले तो कुछ समय के बाद दूरी बनाने लगती है। वे लड़के जो अपने परिवार, दोस्तों, आसपास के लोगों को समय दें, उनके बारे में सोचने, ऐसी सोच वाले लड़के लड़कियों को बहुत पसंद होते हैं। इस तरह के लड़के के उन्हें वक्त बिताना अच्छा लगता है।

'स्मार्ट' लड़के

लुक्स नहीं, जो लड़के अपने दिमाग से स्मार्ट होते हैं, ऐसे लड़कों की तरफ लड़कियां जल्दी अट्रैक्ट हो जाती हैं। ये लड़के अपनी बातों से लड़कियों को इम्प्रेस करने में माहिर होते हैं। ये क्वालिटी अगर आपके अन्दर नहीं है तो विकसित की जा सकती है। अच्छी किताबें पढ़ें, स्मार्ट लोगों से मिलना जुलना शुरू करें और अपनी पर्सनालिटी में बदलाव लाएं। फिर देखिये आप जिन्हें पसंद करते हैं वो 'हां' जरूर कहेगी। 

सरल स्वभाव के लड़के

दिखावे की इस दुनिया में ऐसा बिलकुल नहीं है कि लड़कियों को सरल स्वभाव के लड़के पसंद नहीं होते। वे लड़के जो उनका ख्याल करें, अपनी बातों से उन्हें खुश करें, उन्हें अपनी लाइफ में 'खास' स्थान दें, ऐसे लड़के लड़कियों की पहली पसंद बन जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Propose Day: प्रपोज करने के इन 5 तरीकों से रहें दूर, वर्ना बनने से पहले बिगड़ जाएगी बात

क्या आप में है कोई टैलेंट?

सिंगिंग, डांसिंग, गिटार प्ले करना या कोई भी ऐसा टैलेंट जो लड़कियों को अट्रैक्ट कर सके, अगर आपमें भी है तो आप उन्हें आसानी से अपना बना सकते हैं। लेकिन अगर आपमें ऐसा कोई टैलेंट नहीं भी है तो निराश ना हों, केवल अपनी किसी एक 'हॉबी' को अपना टैलेंट बनाएं, फिर देखिए कमाल। दरअसल लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं जिनमें भीड़ से अलग कुछ खास बात हो। बस जरूरत है तो उस खास क्वालिटी को लड़की के सामने एक्सप्रेस करने की।

अकडू स्वभाव के लड़के

अगर आपको लगता है कि लड़कियों को अकडू स्वभाव के लड़के पसंद नहीं होते हैं, तो यहां आप सरासर गलत हैं। ऐसे लड़के जो लड़कियों से थोड़ी दूरी बनाते हैं, हर लड़की को भाव नहीं देते। एक एटीट्यूड बनाए रखते हैं ऐसे लड़कों की ओर खींची चली जाती हैं लड़कियां। 

'सेंसिटिव' लड़के

संवेदनशील होने का मतलब यह नहीं कि हर समय रोने वाला लड़का। ऐसे लड़के जो लड़कियों की हर छोटी बड़ी बात पर ध्यान दें, उनकी जरूरतों का ख्याल रखें, उनकी भावनाओं से जुड़ सकें, ऐसे लड़के लड़कियों को पसंद होते हैं। लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि अपने क्रश को अपनी इस क्वालिटी के बारे में कैसे बताएं? क्योंकि भावनाएं तो एक वक्त के बाद ही सामने आती हैं। ऐसे में अपनी बातों में सहजता लाएं, आपकी बातों में यदि वजन होगा, सच्चाई होगी, तो वह आपसे दूर नहीं रह पाएगी। 

फोटो: पिक्सा-बे

टॅग्स :वेलेंटाइन डेरिलेशनशिपलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े