Propose Day: प्रपोज करने के इन 5 तरीकों से रहें दूर, वर्ना बनने से पहले बिगड़ जाएगी बात

By उस्मान | Published: February 8, 2018 11:47 AM2018-02-08T11:47:49+5:302018-02-08T14:30:26+5:30

फूल, चॉकलेट और गिफ्ट देकर प्रपोज करने के तरीके बहुत पुराने हो गए हैं। लड़की की हां सुनने के लिए प्रपोज का नया और दिलचस्प तरीका अपनाएं।

propose day 2018 avoid these old ways to propose your partner | Propose Day: प्रपोज करने के इन 5 तरीकों से रहें दूर, वर्ना बनने से पहले बिगड़ जाएगी बात

Propose Day: प्रपोज करने के इन 5 तरीकों से रहें दूर, वर्ना बनने से पहले बिगड़ जाएगी बात

वैलेंटाइन वीक जारी है और आज प्रपोज डे है। अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और आज उसे प्रपोज करने जा रहे हैं, तो आपको समझदारी से काम लेना चाहिए, क्योंकि आपकी एक छोटी गलती की वजह से आपका काम बनने से पहले ही बिगड़ सकता है। बेशक लड़कियों को प्रपोज करने के कई तरीके हैं लेकिन लड़कियां हमेशा यह चाहती हैं कि जो भी लड़का उसे प्रपोज करे, उसका तरीका सबसे अलग हो। फूल, चॉकलेट और गिफ्ट देकर प्रपोज करने के तरीके अब पुराने हो गए हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बता रहे हैं जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं आजामाना चाहिए। 

1) ऑनलाइन प्रपोजल

सोशल मीडिया का जमाना है और लोग आजकल मिलकर कम व्हाट्स ऐप, फेसबुक और ट्विटर पर ज्यादा बातें करते हैं। अगर आप उन्हें सोशल मीडिया पर प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह एक फ्लॉप तरीका है क्योंकि आप उसके चेहरे का एक्सप्रेशन नहीं देख सकते हैं। ऑनलाइन प्रपोज करने का यह तरीका दर्शाता है कि आप आलसी हैं और प्यार को लेकर सीरियस नहीं हैं। 

जरूर पढ़ें: इन 5 रोमांटिक तरीकों से करें अपने वैलेंटाइन को प्रपोज

2) खून का लेटर लिखकर

लड़कियों को प्रपोज करने का यह तरीका आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा। वास्तविक जीवन में भी लड़के ऐसी गलती कर बैठते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह तरीका बहुत ही बुरा है। इससे आपको नुकसान हो सकता है। 

3) चोरी-छिपे प्रपोज करना

कुछ लड़कों में इतनी हिम्मत नहीं होती कि वो सामने आकर अपने दिल की बात कह सकें। इसलिए वे अजनबी बनकर चोरी-छिपे अपने प्यार का इजहार करना शुरू कर देते हैं। यह तरीका लड़कियों को बिल्कुल भी नहीं पसंद आता है। जब आप सामने आकर अपने दिल की बात नहीं बता सकते हैं, तो फ्यूचर में आने वाली समस्याओं का सामना कैसे करेंगे। 

4) ऑफिस में सबके सामने

कभी भी किसी लड़की को ऑफिस में सबके सामने प्रपोज करने की गलती न करें। यह गलत तरीका है और हो सकता है वो आपसे हमेशा के लिए दोस्ती भी तोड़ दे। ऑफिस सिर्फ काम करने के लिए होता है इसलिए वहां का माहौल खराब करने की कोशिश न करें। इस फिल्मी तरीके को अपनाने से आपकी नौकरी भी जा सकती है।

5) फूड और ड्रिंक में रिंग डालकर

फिल्मों में अक्सर प्रपोज करने का एक तरीका यह भी दिखाया जाता है जिसमें लड़का खाने की चीज या ड्रिंक गिलास में रिंग डालकर लड़की को देता है। आपको बता दें कि यह तरीका बहुत पुराना हो चुका है इसलिए इसे अब ना दोहराएं तो बेहतर होगा।

(फोटो- Pixabay) 

Web Title: propose day 2018 avoid these old ways to propose your partner

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे