लाइव न्यूज़ :

Promise Day 2020: ये 5 खास वादे आपके रिश्ते को बनाएंगे और भी खास, चौथा वाला है सबसे जरूरी

By मेघना वर्मा | Updated: February 11, 2020 08:44 IST

आप दोनों ही जानते हैं कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए खास हैं मगर प्रॉमिस डे पर उनसे इस बात का वादा जरूर कीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देजिंदगी में छोटी-छोटी खुशियां मायने रखती हैं। आप दोनों ही अपने रिश्ते में एक-दूसरे से खुश हैं तो आप जिंदगी बेहतर तरीके से जी रहे हैं।

किसी भी रिश्ते की बाग-डोर आपको और आपके साथी को मिलकर संभालनी होती है। एक-दूसरे का साथ हर सिचुएशन में हो तो आप बड़ी से बड़ी मुसीबत से निकल जाते हैं। वहीं अपने प्यार से कभी साथ ना छोड़ने का जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया होगा। आपने भी उनसे कोई वादा लिया होगा। इस वैलेंटाइन वीक के प्रॉमिस डे पर आप भी अपने पार्टनर से कुछ ऐसा वादा कीजिए जो पहले कभी नहीं किया हो। 

जिंदगी में छोटी-छोटी खुशियां मायने रखती हैं। अगर आप दोनों ही अपने रिश्ते में एक-दूसरे से खुश हैं तो आप जिंदगी बेहतर तरीके से जी रहे हैं। वहीं कुछ वायदे करके आप अपनी जिंदगी के बिजी पलों से छोटी-छोटी खुशियां छीन सकते हैं। 

आप भी कीजिए अपने साथी से प्यार के ये 5 वादे-

1. मेरी जिंदगी में तुम्हारी जगह हमेशा खास रहेगी

 हां, आप दोनों ही जानते हैं कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए खास हैं मगर प्रॉमिस डे पर उनसे इस बात का वादा जरूर कीजिए। आप दोनों के बीच नजदीकियां और भी बढ़ जाएंगी।

2. तुम्हारा और तुम्हारे परिवार का सम्मान करूंगा/ करूंगी

 ये जरूरी है कि आप अपने साथी के साथ उसके परिवार का भी सम्मान करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप छोटी-मोटी लड़ाईयों से बचे रहेंगे। 

3. हर परेशानी में हूं साथ

ये जरूरी है कि आप अपने प्यार को हर रास्ते में साथ दें। किसी भी और कैसी भी परेशानी हो आप  उनके साथ डटे रहें। इसलिए प्रॉमिस डे पर अपने साथी से ये वादा जरूर करें।

4. ड्राइव करते समय कॉल या मैसेज नहीं करूंगी

जब भी आप गाड़ी चलाते हैं तो इस बात को समझिए कि कोई है जो घर में आपका इंतजार कर रहा है। कोई है जिसे आपकी मौजूदगी या गैर मौजूदगी से फर्क पड़ता है। इसलिए उसके लिए आप खुद की जिंदगी खतरे में ना डालें और गाड़ी चलाते समय कॉल या मैसेज ना करें।

5. अतीत को नहीं होने देंगे हावी

आपका अतीत आपके वर्तमान पर अक्सर भारी हो जाता है। सिर्फ यही नहीं आप लोगों में अक्सर बीती बातों को लेकर झगड़े भी होते हैं। इसलिए आप इस बात का वाद कीजिए कि पिछली बातों को आप आज पर हावी नहीं होने देंगे।

टॅग्स :प्रॉमिस डेवैलेंटाइन डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब