शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई थी #Privika की लव स्टोरी, लेकिन फिर Bigg Boss 9 के बाद ऐसे बनी बात

By गुलनीत कौर | Published: October 13, 2018 09:44 AM2018-10-13T09:44:56+5:302018-10-13T09:44:56+5:30

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी 12 अक्टूबर को पंजाबी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए हैं।

Prince Narula and Yuvika chaudhary love story Bigg Boss 9 ex- contestant prince and yuvika love life | शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई थी #Privika की लव स्टोरी, लेकिन फिर Bigg Boss 9 के बाद ऐसे बनी बात

Prince Narula Yuvika Chaudhary

बिग बॉस 9 के एक्स-कंटेस्टेंट और लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी आखिरकार 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है। शादी में मेहंदी, संगीत, हल्दी, जैसे कई छोटे-छोटे फंक्शन शामिल थे।

#Privika की शादी मुंबई के एक जाने-माने सीफेस होटल में हुई। शादी में प्रिंस और युविका के परिवार वाले, करीबी रिश्तेदार और कई दोस्त भी शामिल थे। यहां देखें सोशल मीडिया पर शादी के फेरों का वायरल हो रहा एक विडियो:

View this post on Instagram

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी

प्रिंस नरूला को रियलिटी शो का राजा कहा जाता है। पीटीसी पंजाबी चैनल के मिस्टर पंजाब कॉन्टेस्ट में प्रिंस को पहली बार देखा गया. इसके बाद MTV रोडीज, MTV स्प्लिट्सविला और फिर बिग बॉस 9, एक एक करके प्रिंस कई रियलिटी शो में दिखे और प्रसिद्धि हासिल की। 

लेकिन इन्हीं रियलिटी शोज की बदौलत आखिर में उन्हें अपना प्यार मिला। माना यही जाता है कि बिग बॉस 9 में ही पहली बार उनकी मुलाकात युविका से हुई। गौरतलब है कि युविका भी पंजाबी टीवी और सिनेमा इंडस्ट्री से नाता रखती हैं, कई पंजाबी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस भी काम कर चुकी हैं, लेकिन दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस 9 के माध्यान से हुई, माना यही जाता है।

Bigg Boss 9 में किया प्यार का इजहार

दोनों की लव स्टोरी को शुरू करने के लिए पहला स्टेप प्रिंस ने ही लिया था। Bigg Boss 9 में शो के दौरान प्रिंस ने एक परांठा बनाकर युविका से अपने प्यार का इजहार किया। और यह कोई साधारण परांठा नहीं था। प्रिंस ने दिल के आकार का परांठा बनाया और युविका के सामने अपनी भावनाओं को उजागर किया। 

लेकिन इससे पहले कि युविका प्रिंस के इस प्रपोजल पर कुछ जवाब दे पाती, बिग बॉस 9 की अगली घर वापसी में युविका का नाम आ गया और वो घर से बेघर हो गई। युविका के जाने के ठीक बाद नोरा फतेही ने बिग बॉस 9 में एंट्री ली।

नोरा ने प्रिंस से करीबी बनानी शुरू कर दी। कुछ जगहों पर प्रिंस द्वारा भी नोरा में दिलचस्पी लेने जैसी बातें सामने आने लगी। बिग बॉस 9 देखने वाले दर्शकों को भी यह एहसास होने लगा कि शायद प्रिंस को युविका नहीं, नोरा में दिलचस्पी है।

ये भी पढ़ें: हमेशा के लिए एक दूजे के हुए युविका-प्रिंस, देखें सात फेरों के वीडियो

जब युविका हुई प्रिंस के लिए सीरियस

लेकिन फिर अचानक से बिग बॉस 9 में हुई युविका की एंट्री। और युविका ने सबके सामने प्रिंस से उसकी फीलिंग्स के बारे में सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद आखिरकार बिग बॉस का नौवां सीजन खत्म हुआ, प्रिंस नरूला उसके विजेता हुए। 

शो खत्म होने के कुछ दिनों तक प्रिंस और युविका की कोई खबर नहीं आई। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट इन दोनों की फीलिंग्स के बारे में काफी कुछ बयां करने लगे। एक दूसरे के पोस्ट को लाइक करना, तकरीबन हर पोस्ट पर कमेंट करना और यहां तक कि लोगों ने जब युविका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया तो प्रिंस उनके बचाव में आ गए।

इन सब बातों से यह साफ जाहिर होने लगा कि दोनों में करीबियां बढ़ रही हैं, बस सार्वजनिक रूप से घोषणा करना बाकी है। और यह घोषणा तब हो गई जब युविका के प्यार में दीवाने हुए प्रिंस ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदलकर 'प्रिंस युविका नरूला' कर दिया। 

बस इसके बाद तो प्रिंस और युविका के फंस खुशी से पागल हो उठे। थोड़े ही समय में दोनों की शादी की घोषणा भी हुई और अब आखिरकार ये लव बिड्स शादी के बंधन में बंध ही गए। 

Web Title: Prince Narula and Yuvika chaudhary love story Bigg Boss 9 ex- contestant prince and yuvika love life

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे