हमेशा के लिए एक दूजे के हुए युविका-प्रिंस, देखें सात फेरों के वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 13, 2018 05:32 AM2018-10-13T05:32:06+5:302018-10-13T05:32:06+5:30

टीवी की दुनिया के जाने-माने कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं।

prince narula yuvika chaudhary wedding | हमेशा के लिए एक दूजे के हुए युविका-प्रिंस, देखें सात फेरों के वीडियो

फाइल फोटो

टीवी की दुनिया के जाने-माने कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। परिवार वालों और दोस्तों ती मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे का दामन थाम लिया है।

दोनों कलाकारों ने कुछ दिनों पहले ही शादी करने का फैसला किया था, जिसके बाद से दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अगर दोनों की शादी की बात की जाए तो वो मुंबई के एक जाने-माने सीफेस होटल में हो रही है, जहां दोनों के परिवारवाले और दोस्त पहुंच चुके हैं।

View this post on Instagram

 प्रिंस नरूला ने अपनी शादी के लिए सिल्वर कलर की शेरवानी पहनी है।ताजा जानकारी के अनुसार, प्रिसं नरूला इस समय धूम-धड़ाके के साथ युविका चौधरी को अपनी दुल्हनिया बनाने पहुंचे थे। वहीं, युविका भी महरून लहंगे में दुल्हन के लिवास में काफी खूबसूरत लग रही थीं। दोनों की शादी में छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक के सितारों ने शिकरकत की है।

View this post on Instagram

View this post on Instagram

युविका चौधरी को शादी के लिए प्रपोज करने से पहले प्रिंस नरूला ने लगभग 1 हफ्ते तक उनसे लड़ाई करने का ड्रामा किया था। प्रिंस के ड्रामे से युविका इतना परेशान हो गई थीं कि उन्हें लगा, यह रिश्ता तोड़ देना चाहिए। इसके बाद जब प्रिंस ने युविका को शादी के लिए प्रपोज किया और बताया कि वो ड्रामा कर रहे थे तो युविका दंग रह गईं। प्रिंस नरूला के इस ड्रामे में दोनों के घरवालों ने भी पूरा साथ दिया था।
 

Web Title: prince narula yuvika chaudhary wedding

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे