लाइव न्यूज़ :

प्यार के लिए कोई भी रिस्क उठाने से नहीं डरते ये 5 राशि के लोग, जान तक लगा देते हैं दांव पर

By मेघना वर्मा | Updated: July 13, 2020 08:51 IST

कुछ लोग अपने प्यार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। प्यार की दुनिया उनके लिए बेहद खास होती है और इसी दुनिया के लिए वो अपनी जिंदगी तक दांव पर लगा देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवृषभ राशि के लोग दिमागी तौर पर बहुत मजबूत होते हैं। मीन राशि के लोग प्यार तो दिल खोल कर करते हैं और उससे जुड़े सपने भी देखते हैं।

प्यार हर किसी के लिए खास होता है। कोई प्यार में जान दे सकता है तो कोई पूरी दुनिया से लड़ता है। प्यार के इमोशन में लोग शायर और लेखक तक बन जाते हैं। प्यार उनकी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाता है। किसी के लिए तो प्यार सब कुछ होता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने प्यार को बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं।

कुछ लोग अपने प्यार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। प्यार की दुनिया उनके लिए बेहद खास होती है और इसी दुनिया के लिए वो अपनी जिंदगी तक दांव पर लगा देते हैं। लोगों की राशि के अनुसार भी इस बात का पता लगाया जा सकता है कि प्यार में किस राशि के लोग सबकुछ लुटाने को  तैयार होते हैं। 

आइए आपको बताते हैं कौन सी राशि के लोग प्यार में सब कुछ कर गुजरने को होते हैं तैयार-

1. वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग दिमागी तौर पर बहुत मजबूत होते हैं। इस राशि के लोग प्यार और लम्बे टिकने वाले रिश्ते पर विश्वास करते हैं। वृषभ राशि के लोग सच्चे लवर्स होते हैं। ये अपनी लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये ऐसे राशि के लोग होते हैं जिनके प्यार में गिरने के लिए आपको दो बार सोचने की जरूरत नहीं होती। 

2. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को हमेशा मिस अंडरस्टुड किया जाता है। लोगों को लगता है कि ये बहुत गुस्से वाले और खतरनाक होते हैं मगर इस राशि के लोग सौम्य और अपने प्यार को लेकर बहुत पैशनेट होते हैं। इनकी यही क्वालिटी इन्हें लॉयल लवर्स बनाती है। हां इस राशि के लोग प्यार में पड़ने में टाइम जरूर लेते हैं मगर एक बार प्यार कर लें तो उसे पूरी तरह निभाते हैं। 

3. कर्क राशि

कर्क राशि के लोग बहुत इमोशनल होते हैं। ये अपने ही इमोशन में इतना खो जाते हैं कि किसी दूसरे की जरूरत नहीं होती। इनके इमोशन ही इनके दिलों पर राज करते हैं। कर्क राशि के लोग बहुत सेंसटिव होते हैं। ये जब किसी से प्यार करते हैं तो उन पर आंख बंद करके विश्वास भी करते हैं। अपने प्यार को बचाने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। 

4. मीन राशि

मीन राशि का दिल बहुत उदार होता है। मीन राशि के लोग प्यार तो दिल खोल कर करते हैं और उससे जुड़े सपने भी देखते हैं। मीन राशि के लोगों की अपनी अलग ही दुनिया होती है। जिसमें वो अपने लव्ड वन के साथ रहना चाहते हैं। प्यार में इनकी यही ईमानदारी इनके प्यार को सफल बनाती है। 

5. मेष राशि

जब मेष राशि के लोग प्यार में पड़ते हैं तो वो सब कुछ अपने कंट्रोल में करना चाहते हैं। सामने वाले को हमेशा स्पेशल फील करवाना चाहते हैं। ये अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये सरप्राइज देने में माहिर होते हैं। दुनिया इनके बारे में क्या सोचती है इस चीज को सोचे बिना ये खुलकर अपना प्यार सामने वाले पर लुटाते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिपज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े