लाइव न्यूज़ :

पेरेंट्स से शादी के बाद कभी ना शेयर करें ये 3 बातें, हैप्पी मैरिड लाइफ में पड़ सकती है दरार

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 7, 2022 10:06 IST

लाइफ में पेरेंट्स और बच्चों को एक-दूसरे से हर बात शेयर करना कोई गलत चीज नहीं लगती। एक पॉइंट पर देखा जाए तो ये बात अच्छी है, लेकिन जब बच्चों की शादी हो जाती है तो मैरिड लाइफ के लिहाज से ये बिल्कुल ठीक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के बाद कभी भी अपनी रोजमर्रा की चीजों के बारे में पेरेंट्स से बात नहीं करनी चाहिएआपसी रिश्तों के बारे में ना करें बात

बच्चों को बचपन से ये बात सिखाई जाती है कि आप अपने पेरेंट्स से कोई बात ना छिपाएं। जब तक बच्चे बड़े नहीं हो जाते तब तक तो ये बात अच्छी लगती है। मगर बाद में बच्चों को पता नहीं चलता कि कब उन्हें पेरेंट्स को हर बात बताने की आदत पड़ जाती है। यही नहीं, आगे की लाइफ में पेरेंट्स और बच्चों को एक-दूसरे से हर बात शेयर करना कोई गलत चीज नहीं लगती। एक पॉइंट पर देखा जाए तो ये बात अच्छी है, लेकिन जब बच्चों की शादी हो जाती है तो मैरिड लाइफ के लिहाज से ये बिल्कुल ठीक नहीं है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिये जानिए कि शादी के बाद बच्चों को कौन सी पांच बातें कभी भी अपने पेरेंट्स से शेयर नहीं करनी चाहिए।

मत दीजिये रोजाना अपडेट्स

शादी के बात बहुत सी चीजें बदल जाती हैं, लेकिन कभी भी अपनी रोजमर्रा की चीजों के बारे में पेरेंट्स से बात नहीं करनी चाहिए। ये बात लड़का और लड़की दोनों पर लागू होती है। अगर आप हर बात अपने मायके में बतायेंगी तो सामने वाले के लिए आपके पेरेंट्स की भी वहीं सोच बन जाएगी तो आप उन्हें बताना चाह रही हैं। ऐसे में लड़के को चाहिए कि पति-पत्नी के बीच हुई हर बात को अपनी मां या पापा से ना शेयर करें। दरअसल, आप उन्हें जैसा बताएंगे तो वो भी बहू के लिए वैसा ही सोचने लगेंगे। 

परिवार के आपसी रिश्तों के बारे में

कुछ दिक्कतें तो हर परिवार में होती है। ऐसे में आपसी रिश्तों में मनमुटाव होना भी स्वाभाविक होता है। इसी क्रम में कई दफे घर के सदस्य एक-दूसरे से बातचीत करना भी छोड़ देते हैं। मगर इस बारे में कभी अपने परिजनों को आपसी मनमुटाव के बारे नहीं बताना चाहिए। दरअसल, कई बार ऐसी बातें बताना ना सिर्फ इम्बैरेसिंग हो जाता है बल्कि इससे रिश्ते भी काम्प्लेक्स हो जाते हैं।

पति पत्नी के बीच कैसी है इंटिमेसी?

पति-पत्नी को इस विषय में अपने पेरेंट्स से बात करने से बचना चाहिए। दरअसल, अगर आपमें से कोई अपने पेरेंट्स से यह बातें शेयर करेगा और फिर अगर वो आप दोनों के बीच पड़ते हैं तो हो सकता है कि इससे आपका रिश्ता और खराब हो जाए। दरअसल, जरूरी नहीं कि शादी के शुरुआती समय में आप दोनों की ट्यूनिंग अच्छी हो। ऐसे में अगर कोई तीसरा आपके बीच में आएगा तो हो सकता है कि चीजें और बिगड़ जाएं।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े