हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से जरूर बोलती है ये 5 झूठ, कुछ दिखाती हैं गुस्सा तो कुछ को सुननी होती है तारीफ

By मेघना वर्मा | Published: January 6, 2020 07:03 AM2020-01-06T07:03:20+5:302020-01-06T07:03:20+5:30

हर रिश्ते की अलग स्पेशैलिटी और अलग महत्व होता है। हर रिश्ते में लाइफ को चार्म बनाए रखने के लिए कई बार लड़कियां अपने साथी से झूठ भी बोलती हैं। 

mostaly girls lies to their boyfriends, Most Common Lies Women Tell in Relationships | हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से जरूर बोलती है ये 5 झूठ, कुछ दिखाती हैं गुस्सा तो कुछ को सुननी होती है तारीफ

हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से जरूर बोलती है ये 5 झूठ, कुछ दिखाती हैं गुस्सा तो कुछ को सुननी होती है तारीफ

Highlightsझगड़े के बाद अक्सर लड़की ये बोलती हैं कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।बहुत सी लड़कियां अपने पास्ट रिश्ते या बुरे अनुभव के बारे में अपने पार्टनर को नहीं बतातीं।

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड का रिश्ता प्यार और तकरार का होता है। रिश्ते में जितना प्यार होता है उतनी ही तकरार भी होती है। हर रिश्ते की अलग स्पेशैलिटी और अलग महत्व होता है। हर रिश्ते में लाइफ को चार्म बनाए रखने के लिए कई बार लड़कियां अपने साथी से झूठ भी बोलती हैं। 

ये झूठ हलांकि बहुत बड़े नहीं होते। मगर आपके प्यार को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। आप भी जानिए कौन से हैं वो झूठ जिसे हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से बड़ी ही सफाई से बोलती है। 

1. नहीं बतातीं अपना पास्ट

बहुत सी लड़कियां अपने पास्ट रिश्ते या बुरे अनुभव के बारे में अपने पार्टनर को नहीं बतातीं। कितनी ही लड़कियों को लगता है कि उनका पास्ट सुनकर उनका बॉयफ्रेंड उनको पसंद नहीं करेंगे। इसी डर से लड़कियां अक्सर अपने पास्ट को छुपा लेती हैं। 

2. मुझे नहीं पता

अक्सर लड़कियां अपनी बातों को रख नहीं पातीं। अपने गु्स्से को वो अपनी मौनता से जाहिर करती हैं। ऐसे ही गुस्से में जब उनसे उनके बॉयफ्रेंड डेट या डिनर के लिए पूछते हैं तो उन्हें एक ही जवाब मिलता है। मुझे नहीं पता। वैसे उनके इस गुस्से में अगर आप उनको मनाएं तो वो बड़ी जल्दी मान भी जाती हैं। 

3. जाओ अपने गैंग सके साथ मस्ती करो

लड़कियां जब गुस्से में होती हैं तो अक्सर ये बात अपने बॉयफ्रेंड से कहती हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता हे जब लड़कियां आपके और आपके दोस्तों के साथ मस्ती करना चाहती हैं लेकिन आपसे खुद कुछ कह नहीं पातीं। इसलिए वो इस तरह ये अपने बॉयफ्रेंड से बातें कहती हैं। 

4. मेरे ऊपर ये ड्रेस खराब लग रही है

अक्सर जब आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर जाते हैं तो वो आपसे ये सवाल जरूर पूछती हैं। इस सवाल के जवाब में वो हमेशा अपनी तारीफ ही सुनना पसंद करती हैं। वो अक्सर ही यही सुनना चाहती हैं कि जो भी उन्होंने पहना है वो उनपर फब रहा है। 

5. फर्क नहीं पड़ता

झगड़े के बाद हर लड़की ये लाइन जरूर दोहराती है। खासकर जब आप उनसे अपने बारे में कोई बात कहें। झगड़े के बाद अक्सर लड़की ये बोलती हैं कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन ऐसा नहीं होता उन्हें लड़ाई का और आपसे दूर जाने का बहुत फर्क पड़ता है।

Web Title: mostaly girls lies to their boyfriends, Most Common Lies Women Tell in Relationships

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे