लाइव न्यूज़ :

कुछ इस तरह पहली बार मिले थे वरुण धवन-नताशा दलाल, जानें पूरी लव स्टोरी

By गुलनीत कौर | Updated: April 27, 2019 12:16 IST

नताशा एक फैशन डिज़ाइनर हैं जिन्होंने अमेरिका के नयूयॉर्क से फैशन की पढ़ाई की है। अब नताशा भारत में ही प्रैक्टिस कर रही हैं और एक जानी मानी डिज़ाइनर हैं। नताशा मुंबई में ही अपनी फॅमिली के साथ रहती हैं।

Open in App

पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' से लाखों लड़कियों के दिलों की धड़कन बनने के बाद अब 'कलंक' तक का सफर एक्टर वरुण धवन के लिए काफी खास रहा है। बॉलीवुड में वरुण एक के बाद एक फिल्में करके अपने फैंस के दिलों पर राज करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनके दिल पर जो राज करती है, आजकल उसकी चर्चा जोरों पर है। 

जी हां, अब तक वरुण धवन और उनके गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के बीच रिश्ता होने के मीडिया की ओर से केवल कयास ही लगाए जा रहे थे, लेकिन अब वरुण धवन के पापा और डायरेक्टर डेविड धवन ने इन सभी अटकलों से पर्दा उठा दिया है। डेविड धवन ने वरुण और नताशा की वेडिंग डेट का राज खोल दिया है। उनके मुताबिक दोनों अगले साल यानी 2020 में शादी के बधन में बंध सकते हैं।

वरुण धवन, नताशा दलाल लव स्टोरी

कुछ समय पहले ही मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी की शादी में नताशा दलाल को वरुण धवन के पेरेंट्स के साथ देखा गया। वेडिंग फंक्शन में नताशा ने वरुण धवन के साथ ही एंट्री ली थी। दोनों ने मीडिया के सामने कई तस्वीरें भी क्लिक कराई थीं। इसके बाद वरुण धवन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर अपलोड की जिसमें नताशा उनके पेरेंट्स के साथ कड़ी हैं। वरुण ने लिखा - 'मेरे पेरेंट्स ने मुझे छोड़ अब किसी और को गोद ले लिया है'

वरुण का दिया हुआ यह फोटो कैप्शन साफ दर्शाता है कि नताशा अब केवल गर्लफ्रेंड ना होकर, जल्द ही फॅमिली मेम्बर बन सकती हैं। दोनों अब हमेशा के लिए एक दूसरे संग बंधने का विचार बना चुके हैं। इस सब पर डेविड धवन का भी रिश्ते को मंजूरी देना और यह कहना कि हम वरुण और नताशा की जोड़ी से खुश हैं, यह तो वरुण धवन के फैंस के लिए और भी बड़ी खुशखबरी है। 

मगर यह सारा किस्सा कहाँ से शुरू हुआ? आखिर नताशा दलाल कौन हैं? नताशा पहली बार वरुण से कब, कहाँ और कैसे मिली? क्या ये पहली नजर का प्यार था या वक्त के साथ गहरा हुआ? इन सभी सवालों का जवाब वरुण और नताशा की लव स्टोरी में छिपा है। तो आइए डिटेल में जानते हैं इन लव बर्ड्स की प्यार भरी कहानी।

यह भी पढ़ें: हेल्दी एंड फिट रहने के लिए ये चीजें खाते हैं वरुण धवन

कौन हैं नताशा दलाल?

नताशा एक फैशन डिज़ाइनर हैं जिन्होंने अमेरिका के नयूयॉर्क से फैशन की पढ़ाई की है। अब नताशा भारत में ही प्रैक्टिस कर रही हैं और एक जानी मानी डिज़ाइनर हैं। नताशा मुंबई में ही अपनी फॅमिली के साथ रहती हैं। 

पहली बार वरुण और नताशा कहाँ, कैसे मिले?

वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। ये दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे,। मगर इनकी लव स्टोरी काफी बड़े होने परा शुरू हुई। 

म्यूजिक कॉन्सर्ट से हुई प्यार की शुरुआत

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक सालों बाद वरुण और नताशा जब एक दूसरे को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट पर मिले तो दोनों एक दूसरे के लिए इंटरेस्टेड दिखाई दिए,। दोनों कोए क दूसरे से बात करना, वक्त बिताना अच्छा लगा। और इसी के बाद मिलने जुलने का सिलसिला शुरू हुआ।

सालों तक छिपाया प्यार

म्यूजिक कॉन्सर्ट में मिलना, फिर मुलाकातों को बढ़ाया और आखिरकार प्यार हुआ, इस पूरी कहानी के चलने के दौरान वरुण फिल्मों में एंट्री ले चुके थे। लेकिन कभी भी मीडिया के सामने अपनी लव लाइफ या नताशा का जिक्र नहीं किया। 

लेकिन मीडिया की नजरों से कोई बच कैसे सकता है। कई बार दोनों को एक साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। कभी रेस्टोरेंट के बाहर तो कभी किसी दोस्त की पार्टी में। लेकिन हर बार वरुण ने नताशा को 'जस्ट फ्रेंड' बताते हुए ही सवालों को दरकिनार किया। 

लेकिन बीते समय से हर फॅमिली और दोस्तों से जुड़े इवेंट्स में वरुण नताशा साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट करते हुई भी देखे जाते हैं। इससे साफ होता है कि अब वक्त करीब है जब वरुण के फैंस भी उन्हें दूल्हा बनते हुए देखेंगे! 

टॅग्स :वरुण धवनरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

रिश्ते नाते अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस