लाइव न्यूज़ :

लव राशिफल, 23 सितंबर, 2021: प्रेम और विवाह के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

By उस्मान | Updated: September 23, 2021 08:58 IST

लव राशिफल के जरिये आप जान सकते हैं कि आज प्यार और वैवाहिक मामले में आपका दिन कैसा रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभावुकता पर नियंत्रण की कमी से आज रिश्तों में खींचतान का अनुभव कर सकते हैं मेष राशि के लोगमिथुन राशि के लोग अपने प्रिय को अपनी भावना व्यक्त करने में कामयाब रहेंगेरिश्तों को लेकर आज नर्वस महसूस करेंगे कन्या राशि के लोग

लव राशिफल (Love Horoscope) के जरिये आप जान सकते हैं कि आज प्यार और वैवाहिक मामले में आपका दिन कैसा रहेगा। चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। चलिए जानते हैं कि  पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज का दिन कैसा गुजरेगा।

मेष: भावुकता पर नियंत्रण की कमी से आज रिश्तों में खींचतान का अनुभव कर सकते हैं। दिमाग को शांत रखते हुए धैर्य से काम लें और रिश्तों को संभालने की कोशिश करें। कुछ बातों पर विचार नहीं मिलने से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। इसे जिम्मेदारी से संभालने की कोशिश करें।

वृष: आज अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने आदि की योजना बन सकती है। दिन अच्छा रहने वाला है। एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्तों में भी प्रगाढ़ता लाएगा। इस यागदार दिन का आनंद लें। 

मिथुन: आप अपने प्रिय को अपनी भावना व्यक्त करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को दिल की गहराइयों से प्यार करते हैं। ऐसे में आपकी संवेदना और अभिव्यक्ति आपके प्रेमी को आपके करीब लाएगी। एक अच्छा दिन आपके सामने है। 

कर्क: आज आपके लिए दिन कई पुरानी सुनहरी यादें लेकर आने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और अपने प्यार के साथ ही अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। किसी रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। आपसी विवाद को दूर रखें।

सिंह: शारीरिक आकर्षण आज आपको अपने प्रेम की ओर खींचेगा। शाम रोमांटिक रहने वाली है लेकिन साथ ही आपको संभल कर अपने कदम आगे बढ़ाने की भी जरूरत है। अपने पार्टनर को किसी तोहफे से सरप्राइज भी कर सकते हैं। एक रोमांटिक रात व्यतीत करने का भी मौका मिल सकता है।

कन्या: आप रिश्तों को लेकर आज नर्वस महसूस करेंगे। कोई बात जो लंबे समय से कहना चाहते हैं और झिझक रहे हैं, तो बेहतर है इस पर बात करें। समय अनुकूल है। पार्टनर का सहयोग मिलने की संभावना है। 

तुला: आज अपने पार्टनर के साथ किसी विवाद में उलझ सकते हैं। खासकर व्यस्त दिनचर्या के बाद ऐसी परिस्थिति आपका मूड खराब कर सकती है। परिस्थिति को ठीक से संभाले। दोस्तों की मदद ले सकते हैं। शादी के लिए इच्छुक जातकों के लिए दिन अच्छा है। 

वृश्चिक: अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी छुट्टी पर जाने का ये सही समय है। इस बारे में योजना बन सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। तैयार रहें।

धनु: अपने पार्टनर के लिए आज आप एक अच्छे सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं। पारिवारिक या फिर ऑफिस से जुड़े मुद्दों में उसे आपकी जरूरत है। हर बात को ध्यानपूर्वक समझने की कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन में विवाद के योग हैं।

मकर: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप्स निभा रहे जातक आज राहत की सांस ले सकते हैं। मिलन का योग बन रहा है। रिश्तों को लेकर अधिक स्वामित्व का भाव नहीं दिखाएं और धैर्य से काम लें।

कुंभ: प्रोफेशनल लाइफ पर अधिक ध्यान देते हुए आपके व्यक्तिगत जीवन पर असर पड़ सकता है। इसका ख्याल रखें। पार्टनर से विवाद हो सकता है। झुंझलाहट छोड़ इस विवाद को आराम से संभालने की कोशिश करें।

मीन: अगर आप सिंगल हैं तो आपके साथ कुछ नया होने जा रहा है। एक नई मुलाकात आपको कई नए अनुभव देने वाली है। वैसे भविष्य को लेकर अभी ज्यादा कल्पनाओं में डूब जाना ठीक नहीं है। इसे पूरी गंभीरता से लें और आगे बढ़ें। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े