लाइव न्यूज़ :

12 दिसंबर को ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी, धमाकेदार गुजराती वेडिंग में शामिल होंगी ये 10 रस्में

By गुलनीत कौर | Updated: December 10, 2018 13:28 IST

गुजराती शादी में शादी से पहले के फंक्शन की बात करें तो भगवान कृष्ण की आरती सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसके बाद गरबा नाईट का आयोजन किया जाता है जिसमें फंक्शन में मौजूद सभी को गरबा करना होता है।

Open in App

दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक के बाद अब बॉलीवुड के गलियारों ईशा अंबानी की शादी की धूम मची हुई है। भारत के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से होने जा रही है। यह शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। 8 दिसंबर को भगवान श्रीनाथ की महाआरती के बाद शादी के फंक्शन शुरू हुए।

शादी में देश विदेश से करीब 1800 लोग शामिल होंगे। बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियाँ इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा होंगी। ईशा अंबानी के संगीत के फंक्शन में शाहरुख और सलमान खुद स्टेज पर नाचते हुए दिखाई दिए। शाहरुख ने जहां पत्नी गौरी खान संग ठुमके लगाए, वहीं सलमान ने ईशा के भाई संग मिलकर स्टेज पर परफॉर्म किया।

मगर इनके अलावा भी शादी से पहले और बाद में कई छोटे बड़े फंक्शन होंगे, जो कि एक गुजराती शादी का हिस्सा होते हैं। आइए आपको बताते हिं गुजराती शादी से जुड़ी 10 ऐसी खास बातें जिन्हें जानने भर से ही आपका मन भी गुजराती वेडिंग को अटेंड करने का हो जाएगा। 

1. गुजराती शादी में सगाई की रस्म को 'गोल धाना' कहा जाता है। यह रस्म शादी से कुछ महीनों पहले या फिर कुछ दिन पहले भी की जा सकती है। इसमें दूल्हा और दुल्हन के परिवार वालों की ओर से एक दूसरे को मिठाई देकर मुंह मीठा कराया जाता है।

2. गुजराती शादी में शादी से पहले के फंक्शन की बात करें तो भगवान कृष्ण की आरती सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसके बाद गरबा नाईट का आयोजन किया जाता है जिसमें फंक्शन में मौजूद सभी को गरबा करना होता है।

3. शादी से कुछ दिन पहले घर की औरतें मिलकर पूरी रात वर और वधु के सुखी भविष्य के लिए छोटी छोटी रस्में अदा करती हैं और कामना करती हैं कि दोनों का वैवाहिक जीवन खुशियों भरा हो।

यह भी पढ़ें: ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शाही वेडिंग का ये है पूरा शेड्यूल, निजता का रखा जायेगा विशेष ध्यान

4. शादी से दो दिन पहले मेहंदी की रस्म अदा की जाती है। गुजराती पारमपरिक गीतों को गाती हुई महिलाएं दुल्हन के हाथ और पांव में मेहंदी लगाती हैं। 

5. इसके बाद मंडप पूजा की जाती है। यह पूजा दूल्हा और दुल्हन के माता-पिता द्वारा की जाती है। इसमें भूमि देवी का आशीर्वाद लेते हुए उनसे जमीन खोदकर मंडप लगाने का आज्ञा प्राप्त ली जाती है।

6. मंडप मुहूर्त के बाद ग्रह शांति पूजा भी की जाती है। यह पूजा दूल्हा और दुल्हन, दोनों के घर में अलग अलग की जाती है। गुजराती शादी में यह बेहद महत्वपूर्ण और नजरअंदाज ना करें वाली रस्म मानी जाती है।

7. पिठी - हल्दी की रस्म की तरह ही गुजरातियों द्वारा पिठी की रस्म की जाती है। इसमें हल्दी, चन्दन, गुलाब जल, खुशबूदार इत्र का इस्तेमाल किया जाता है। यह दूल्हा और दुल्हन को लगाया जाता है ताकि शादी वाले दिन उनका रूप निखरकर सामने आए।

8. ममेरू - गुजराती शादी में एक दिन पहले लड़की के मामा का परिवार जब शगुन लेकर घर आता है तो इसे ममेरू की रस्म कहा जाता है। इसमें दोनों परिवार एकत्रित होते हैं, नाचते गाते हैं और सभी का मुंह मीठा कराते हैं।

9. गुजरती शादी में शादी के दिन दूल्हे का खास तरीके से स्वागत किया जाता है। दरवाजे पर आई बारात का पहले स्वागत किया जाता है, फिर वधु की मां दूल्हे की आरती उतारती हैं और इसके बाद बड़े नटखट अंदाज से दूल्हे को नाक से पकड़ते हुए शादी के वेन्यू के अन्दर ले जाया जाता है। इस रस्म को 'पोंखाना' कहते हैं। 

10. वरमाला के बाद फेरों की रस्म की जाती है। गुजराती शादी में किसी भी हिन्दू शादी की तरह 7 फेरे लिए जाते हैं और इसके बाद बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। इसके बाद लड़की की विदाई के साथ शादी पूरी हो जाती है।

टॅग्स :ईशा अंबानी की शादीईशा अंबानीनीता अंबानीमुकेश अंबानीवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े