लाइव न्यूज़ :

International Kissing Day 2020: बस एक Kiss खोलता है आपके रिश्ते के कई राज, जानिए कैसा है आपका रिलेशनशिप

By मेघना वर्मा | Updated: July 6, 2020 11:32 IST

वैलेंटाइन वीक में किसिंग डे को सेलिब्रेट किया जाता है मगर हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 6 जुलाई को इंटरनेशनल किसिंग डे सेलिब्रेट किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहर साल 6 जुलाई को इंटरनेशनल किसिंग डे मनाया जाता है। प्यार के रिश्ते में किस बड़ी गहरी भूमिका होती है।

आज इंटरनेशनल किस डे है। प्यार के रिश्ते में किस बेहद अहम स्थान रखता है। एक किस आपके आपकी रिश्ते के कई राज भी खोलता है। हर बार जरूरी नहीं कि आप इस पर ध्यान दें, मगर कई बार इस बात का भी संकेत देता है कि आपके पार्टनर आपसे वाकई कितना प्यार करते हैं।

 हर साल 6 जुलाई को अंतर्राष्‍ट्रीय चुंबन दिवस मनाया जाता है। यह उत्सव दो व्यक्तियों के बीच के रिश्ते को बढ़ाने की भावना पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। किसिंग लविंग इमोशन को एक्सप्रेस करने के सबसे बेस्ट तरीकों में से एक है। 

किस डे पर आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही Kiss के बारे में बातें बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने रिश्तों के बारे में जान सकते हैं-

1. पता चलेगी केमिस्ट्री

किस प्यार जताने का एक तरीका है। जब आप अपने पार्टनर के करीब होते हैं तो ये किस का एहसास आपको उनके और करीब ले जाता है। आप अच्छे किसर भले ही नहीं हो लेकिन जो समय आप Kiss में वाकई देते हैं, उससे आपके रिश्ते की कहानी बहुत हद तक बयां हो जाती है।

2. सेक्स लाइफ

आपकी किस आपके सेक्स लाइफ को भी बयां करती है। बहुत से लोगों की लाइफ में सेक्स, किस के बहुत बाद आता है मगर उससे पहले आप किस में इस तरह इन्वॉल्व होते हैं, वह बहुत कुछ बताता है। किस के समय आप अपने पार्टनर के हाथों को कितना महसूस करते हैं, आपके पार्टनर के हाथों की मूवमेंट कैसी रहती है। अगर ये सब आपके मुताबिक है तो जाहिर है सेक्स लाइफ भी बेहतर होगी।

3. कितने कॉन्फिडेंट हैं आप

हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर कॉन्फिडेंट हों। आपके किस से भी इस बात का पता चल जाएगा कि आपका पार्टनर कितना कॉन्फिडेंट हैं। अगर आपका पार्टनर किस के समय आत्मविश्वास से भरा दिख रहा है तो मान कर चलिए वह इस रिश्ते को लेकर खुश है।

4. बढ़ती है अंडरस्टैंडिंग

किस करने से आप और आपके पार्टनर के बीच की अंडरस्टैंडिंग भी पता चलती है। आपका पार्टनर आपकी पसंद, आपकी बॉडी लैंग्वेज आदि की कितनी समझ रखता है। किस के दौरान आपको कोई चीज पसंद नहीं आई और उसने आपके बिना बोले, उस क्रिया को रोक दिया तो ये बताता है कि आपका पार्टनर आपकी नजरों को भी समझता है।

5. फर्स्ट किस

पहला किस हमेशा खास होता है। मगर ये भी आपको पार्टनर की बहुत सारी बातें बता जाता है। अगर पहले किस के समय आपका पार्टनर सीमा से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है तो आपको तुरंत सचेत होने की जरूर है। 

टॅग्स :किस डेरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े