लाइव न्यूज़ :

International Family Day 2020: 39 पत्नियां, 94 बच्चे, पूरे घर में हैं 181 सदस्य, ये है दुनिया का सबसे अनोखा परिवार

By प्रिया कुमारी | Updated: May 15, 2020 13:32 IST

कहा जाता है कि परिवार से बड़ा कोई धन नहीं होता है, पिता से बड़ा कोई सलाहकार नहीं होता है। मां के आंचल से बड़ी कोई दुनिया नहीं, भाई से अच्छा कोई भागीदार नहीं, बहन से बड़ा कोई शुभचिंतक नहीं। इसलिये परिवार के बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के मिजोरम में दुनिया के सबसे बड़ा परिवार रहता है, इस परिवार के सदस्यों की संख्या 181 है। 100 कमरों के एक घर में एक साथ रहते हैं।

कहा जाता है कि परिवार से बड़ा कोई धन नहीं होता है, पिता से बड़ा कोई सलाहकार नहीं होता है। मां के आंचल से बड़ी कोई दुनिया नहीं, भाई से अच्छा कोई भागीदार नहीं, बहन से बड़ा कोई शुभचिंतक नहीं। इसलिये परिवार के बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है।मुसीबत जैसी भी हो अगर आपका परिवार आपके साथ है तो हर तरह की मुसीबत से आपको छुटकारा मिल सकता है। इसी संयुक्त परिवार के प्रति लोगों को जागरुक करने और इसका महत्व बताने के लिए हर साल 15 मई यानी आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। मदर्स डे के बाद ये खास मौका होता है परिवार के साथ समय बिताने का। 

पूरी दुनिया में इस दिन को खास तरह से मनाया जाता है। परिवार वाले साथ मिलकर इसे सेलिब्रेट करते हैं। वहीं संयुक्त परिवार के मामले में भारत किसी भी देश से पीछे नहीं है। भारत में ऐसे कई परिवार हैं जहां सदियों से संयुक्त होकर परिवार वाले रहते आ रहे हैं।  भारत में एक परिवार में कहीं 6 से 7 लोग होते हैं तो कही 10 से 12 लोग भारत में तरह-तरह के परिवार आपको देखने को मिल जाएंगे। भारत के मिजोरम में तो एक ऐसा परिवार है जिसकी संयुक्त रहने की ही विशेषता के कारण वो पूरी दुनिया में जाना जाता है।

मिला है दुनिया के सबसे बड़े परिवार का खिताब

भारत के मिजोरम में दुनिया के सबसे बड़ा परिवार रहता है। इस परिवार के सदस्यों की संख्या 181 है। जो 100 कमरों के एक घर में एक साथ रहते हैं। इस परिवार के मुखिया हैं जिओना चाना जिनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे, 14 बहुएं, 33 पोते-पोतियां और एक नन्हा सा परपोता है। जिओना को अपने इस परिवार पर बड़ा गुरूर है। यही नहीं मिजोरम के इस परिवार को दुनिया का सबसे बड़ा परिवार भी कहा जाता है। 

रोज लगते हैं 40 किलो दाल और 50 किलो सब्जियां

जिओना के इस घर में रोज एक बारातियों जैसा खाना बनता है। इस परिवार का एक दिन का खाना ही आम घरों के महीने भर के राशन के बराबर होता है। एक दिन के खाने में ही करीब 40 किलो चावल, 40 मुर्गियां, 24 किलो दाल, 50 किलो सब्जियां इस्तेमाल हो जाती हैं। अगर घर में मटन बनाने की इच्छा हो जाए तो एक टाइम के खाने 10 बड़े बकरे तो लग ही जाते हैं। इतने सदस्यों के खाने के लिए घर के डाइनिंग हॉल में 50 टेबल पड़े हैं। इस घर में सबके अपने काम बंटे हुए हैं।  खाना बनाने का काम जिओना की पत्नियां का है वहीं घर की बेटियां कोई और काम करती हैं। 

परिवार दिवस मनाने की ये है वजह

वर्तमान समय में संयुक्त परिवार तेजी से कम हो रहे हैं। इसी विघटन को कम करने और लोगों को परिवार के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल इंटरनेशनल फैमिली डे मनाया जाता है। एक संयुक्त परिवार से उन्नति के रास्ते खुलते हैं। अकेलेपन से आपकी गति धीमी रह जाती है। फैमिली दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को परिवार के प्रति जागरुक करना है। 

टॅग्स :मिजोरम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वEarthquake: नेपाल के बाद म्यांमार में भूकंप के झटके किए गए महसूस, जानिए कितनी थी तीव्रता

भारतकैग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मिजोरम सरकार ने लापरवाही में बर्बाद कर दिये 4.88 करोड़ रुपये

भारतमिजोरम: पुल ढहने से 17 मजदूरों की मौत, प्रधानमंत्री ने की मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

भारतमणिपुर: "सारी हिंसा के पीछे नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध पोस्त की खेती है", मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा

भारत"हम न तो केंद्र सरकार से भय खाते और न ही 'जी साहब' कहने में भरोसा रखते हैं", मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े