महंगे तोहफे, ड्रेस, कैंडल लाइट डिनर से नहीं, इस एक चीज से मानेगी रूठी हुई गर्लफ्रेंड

By गुलनीत कौर | Published: April 26, 2019 04:23 PM2019-04-26T16:23:19+5:302019-04-26T16:23:19+5:30

आजकल लड़के अपनी फीमेल पार्टनर को खुश रखने के लिए अलग अलग तरकीबें लगाते हैं। कभी सरप्राइज देकर तो कभी महंगे तोहफे देकर। कभी कभी रोमांटिक डेट पर ले जाकर भी खुश करने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक शोध के मुताबिक ये सब चीजें कुछ खास असर नहीं डालती हैं।

If you want to make your female partner happy then feed her tasty food | महंगे तोहफे, ड्रेस, कैंडल लाइट डिनर से नहीं, इस एक चीज से मानेगी रूठी हुई गर्लफ्रेंड

महंगे तोहफे, ड्रेस, कैंडल लाइट डिनर से नहीं, इस एक चीज से मानेगी रूठी हुई गर्लफ्रेंड

इंडियन सोसाइटी में घर की लड़कियों के टीनएज से बाहर आते ही उन्हें यह सीख दी जाती है कि मरोडन के दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। यानी भविष्य में शादी के बाद अगर पति को खुश रखना है तो उसे अच्छा और स्वादिष्ट खाना बनाकर खिलाना। वो खुश हो जाएगा और फिर तुम्हारी लव और सेक्स लाइफ उसके साथ मजेदार होगी। लेकिन अब तो जमाना बदल गया है। अब इस बारे में सिर्फ लड़कियां ही क्यूं, लड़के क्यूं ना सोचें?

इस सोच के चलते ही आजकल लड़के भी अपनी फीमेल पार्टनर को खुश रखने के लिए अलग अलग तरकीबें लगाते हैं। कभी सरप्राइज देकर तो कभी महंगे तोहफे देकर। कभी कभी रोमांटिक डेट पर ले जाकर भी खुश करने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक शोध के मुताबिक ये सब चीजें कुछ खास असर नहीं डालती हैं। इसके अलावा एक ऐसी चीज है जो अगर लड़की को मिल जाए तो लड़के का मकसद जल्दी साकार हो जाता है।

इंटरनेशनल स्तर पर ड्रेक्सेल और पेनसिलवेनिया नाम की दो यूनिवर्सिटी द्वारा एक शोध किया गया है। इस शोध के रिजल्ट के मुताबिक लड़कियां महंगे गिफ्ट, महंगी जगह पर डेट करने या घूमने से भी इतना खुश नहीं होती जितना खुश वे खाना खाने से होती हैं। जी हां, जानकार आपको हैरानी जरूर हो रही होगी लेकिन अगर आपकी फीमेल पार्टनर गुस्से में है और उसे भूख भी लगी है तो तुरंत उसे कुछ टेस्टी खाने को दें। गुस्सा प्यार में बदल जाएगा। 

शोध का ये रिजल्ट वाकई मजेदार है लेकिन इससे भी अधिक इंटरेस्टिंग शोध का तरीका था। शोधकर्ताओं ने कुछ लड़कियों को, जिन्हें बेहद भूख लगी थी, उन्हने एमआरआई स्कैनर से कुछ तस्वीरें दिखाईं। पहले उन्हें कुछ चीजों की तस्वीरें दिखाई गईं जैसे कि पेड़, पिन, बाउल, कपड़े, आदि जरूरतमंद चीजें। इसके बाद उन्हें कुछ रोमांटिक तस्वीरें दिखाई दीं।

इन तस्वीरों को दिखाने के दौरान उनसे कुछ सवाल किए गए और उनके रिएक्शन नोट किए गए। अगले स्टेप में भूख से परेशान उन लड़कियों को पहले चॉकलेट शेक पिलाया गया। फिर दोबारा से उन्हें कुछ तस्वीरें दिखाई गईं। इस बार तकरीबन सभी लड़कियों ने रोमांटिक तस्वीरें देखते हुए स्ट्रांग रिएक्शन दिया। उन्हें तस्वीरें बेहद पसंद आईं।

यह भी पढ़ें: शादी की डूबती नैया को पार लगाने के 7 आसान मगर असरदार तरीके, किसी भी हाल में नहीं होंगे फेल

इससे शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला कि खाली पेट लड़कियों को रोमांस भी अच्छा नहीं लगता। आगरा उनका पेट भरा हुआ हो और उन्होंने अपनी कोई फेवरिट चीज खाई हो तो वे रोमांस और सेक्स को लेकर अधिक उत्सुकता दिखाती हैं। बजाय इसके जब वे भूख से परेशान हों तो उन्हें रोमांस का 'आर' भी अच्छा नहीं लगता है। 

तो अगली बार अगर आपको अपनी रूठी हुई गर्लफ्रेंड या बीवी को मनाना हो और आपको मालूम पड़े कि उसे भूख भी लग रही है तो सबसे पहले उसे उसकी फेवरिट चीज खिलाएं। इसके बाद उनसे बात करें। फिर देखिए कैसे उनका गुस्सा छूमंतर हो जाएगा और आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिता पाएंगे। 

Web Title: If you want to make your female partner happy then feed her tasty food

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे