जब तक बॉयफ्रेंड में ना दिखें ये 7 खूबियाँ, शादी का कदम उठाने की गलती ना करें तो बेहतर होगा

By गुलनीत कौर | Published: April 30, 2019 11:24 AM2019-04-30T11:24:10+5:302019-04-30T11:24:10+5:30

यहां हम आपको शादी के लिए परफेक्ट लड़के के 7 गुण बताएंगे। अगर ये गुण आपको अपने बॉयफ्रेंड में दिख जाएं तो तुरंत उसे अपने पेरेंट्स से मिलवाएं। लेकिन अगर 7 में से 2 भी गुण ना दिखें तो इस चैप्टर को यहीं पर क्लोज करना आप दोनों के लिए बेहतर होगा।

If you find these 7 traits in your boyfriend then marry him | जब तक बॉयफ्रेंड में ना दिखें ये 7 खूबियाँ, शादी का कदम उठाने की गलती ना करें तो बेहतर होगा

जब तक बॉयफ्रेंड में ना दिखें ये 7 खूबियाँ, शादी का कदम उठाने की गलती ना करें तो बेहतर होगा

शादी के लिए हर लड़की को बेस्ट पार्टनर चाहिए होता है। अब बेस्ट पार्टनर क्या है इसके लिए हर लड़की के पास अपनी एक लिस्ट है। वह अच्छा पढ़ा-लिखा हो, अच्छा कमाता हो, आर्थिक रूप से सक्षम हो, लेकिन अगर उतना सक्षम ना भी हो तो कम से समझदार हो, अपनी बीवी का ख्याल रखने वाला हो, रोमांटिक हो। कुछ लड़कियां तो लड़कों की लुक्स को लेकर भी लंबी चौड़ी लिस्ट बना लेती हैं।

लेकिन अगर आपका बॉयफ्रेंड है और आप उसी से शादी करने का सोच रही हैं तो आगे बढ़ने से पहले ज़रा उसके गुणों की पहचान तो कर लें। माना आप उसके साथ लंबे समय से हैं लेकिन फिर भी शादी जैसा फैसला लेने से पहले उसे परखना जरूरी है। तो यहां हम आपको शादी के लिए परफेक्ट लड़के के 7 गुण बताएंगे। अगर ये गुण आपको अपने बॉयफ्रेंड में दिख जाएं तो तुरंत उसे अपने पेरेंट्स से मिलवाएं। लेकिन अगर 7 में से 2 भी गुण ना दिखें तो इस चैप्टर को यहीं पर क्लोज करना आप दोनों के लिए बेहतर होगा।

1) आपका ख्याल रखे

कुछ लड़के बेहद केयरिंग मीजा के होते हैं मगर कुछ अपने में मस्त रहते हैं। उन्हें आसपास क्या हो रहा है इस बात की परवाह नहीं होती। ये लड़के डेट पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर तो जाते हैं लेकिन वहां जाकर लड़की की पसंद की ओर ध्यान देने की बजाय सिर्फ अपनी चलाते हैं। अगर वो ऐसा है तो उससे शादी करने से पहले हजार बार सोच लें। क्योंकि अभी बात सिर्फ डेट की है, आगे चलकर जिन्दगी के बड़े फैसलों में भी वो आपको नहीं पूछेगा। 

2) आपके पर ना काटे

कुछ बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को डोमिनेट करते हुए उसपर कई तरह की रोक टोक लगाते हैं। यहां मत जाओ, उससे बात मत करो, उसे दोस्त ना बनाओ, उससे दोस्ती खत्म करो, इस समय घर से ना निकलो, ये मत खाओ, ऐसी ड्रेस मत पहनो, आदि। अगर इस तरह की चीजों का सामना आप लंबे समय से कर रही हैं तो इसपर अभी फुल स्टॉप लगा दें। नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।

3) भविष्य की सोच

अगर बॉयफ्रेंड अक्सर आपसे आने वाले कल की बातें करता है। वह आपसे शादी।, शादी के बाद कहाँ घूमने जाएंगे, रूटीन कैसे सेट करेंगे, हमारा रूम कैसा होगा, हम वीकेंड्स में क्या किया करेंगे, आदि बातें करता है तो वह आपके लिए परफेक्ट इंसान है। लेकिन अगर आप शादी की बात करती हैं और वो हर बार बात को टाल देता है तो इसे वार्निंग साइन समझें। 

4) आपकी ढाल बनता है

आपका मूड खराब हो या फिर कॉलेज या ऑफिस में आपको किसी बात की टेंशन है या आर्थिक रूप से आप किसी परेशानी में चल रही हैं। तमा परिस्थितयों में अगर हर बार मदद के लिए आपके मन में सबसे पहले आपके बॉयफ्रेंड का ख्याल आता है तो वह आपके लिए परफेक्ट इंसान है। क्योंकि मुश्किल के समय साथ देने वाला इंसान ही जिन्दगी भर साथ निभाने लायक होता है।

5) एडजस्टमेंट के लिए तैयार

शादी के बाद ना केवल एक लड़की की लाइफ में बल्कि लड़के की लाइफ में भी बहुत बदलाव आते हैं। मगर लड़कियां अक्सर ज्यादा एडजस्टमेंट करती हुई दिखाई देती हैं। जबकि कुछ लड़के खुद को बिलकुल भी बदलना नहीं चाहते हैं। अगर वह आपके साथ एडजस्टमेंट करता है, सिर्फ आपको बदलने के लिए नहीं कहता तो वह आपके लिए अच्छा पार्टनर बनेगा।

यह भी पढ़ें: कुछ इस तरह पहली बार मिले थे वरुण धवन-नताशा दलाल, जानें पूरी लव स्टोरी

6) आपको सपनों की ओर ले जाए

अगर वह जानता है कि फ्यूचर में आगे चलाकर आप कैसा मुकाम हासिल करना चाहती हैं और उस सपने को पूरा करने में वह आपकी अभी से ही हर संभव कोशिश करता है तो ऐसा लड़का आपके लिए 'हीरा' है। इस तरह के लड़के को अपनी लाइफ से कभी ना जाने दें। आँख मूंदकर ऐसे लड़के से शादी करने के लिए तैयार हो जाएं।

7) रिस्पेक्ट देता है

सिर्फ आपको ही नहीं, आपसे जुड़े और खुद से जुड़े लोगों से इज्जत से बात करता है। वह जानता है कि किस तरह किसी को रिस्पेक्ट देनी है। इस तरह के शख्स के साथ जिन्दगी बिताना आसान होता है। ऐसे लोग अपनी जुबां और शब्दों का सही इस्तेमाल करना जानते हैं और साथी के दिल को ठेस नहीं पहुंचाते हैं। 

Web Title: If you find these 7 traits in your boyfriend then marry him

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे