लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 20 सेकंड पार्टनर से गले मिलने से कम होता है स्ट्रेस, स्टडी में हुआ खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 12, 2022 17:46 IST

क्या आपने कभी सोचा है कि किसी को महज 20 सेकंड गले लगाने से उसके शरीर में बदलाव आ सकते हैं? जी हां, ऐसा सच है। एक स्टडी के अनुसार, जब आप किसी व्यक्ति को गले लगाते हैं तो इससे सामने वाले का दिमाग काफी हद तक शांत हो जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देक्या आपने कभी सोचा है कि किसी को महज 20 सेकंड गले लगाने से उसके शरीर में बदलाव आ सकते हैं?सिर्फ 20 सेकंड पार्टनर से गले मिलने से स्ट्रेस को कम किया जा सकता है

Hug Day 2022: कपल्स के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होता है क्योंकि इस यह प्यार का महीना होता है। कपल्स इस दौरान 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाते हैं। इसमें से ही 12 फरवरी को हग डे यानी गले लगाने वाले दिन के तौर पर मनाया जाता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि किसी को महज 20 सेकंड गले लगाने से उसके शरीर में बदलाव आ सकते हैं? जी हां, ऐसा सच है। एक स्टडी के अनुसार, जब आप किसी व्यक्ति को गले लगाते हैं तो इससे सामने वाले का दिमाग काफी हद तक शांत हो जाता है। 

'Warm hugs' नाम की एक स्टडी के मुताबिक, अगर आप अपने पार्टनर को सिर्फ 20 सेकंड के लिए गले लगाते हैं तो इससे आपके पार्टनर का स्ट्रेस लेवल कम होता है। यह स्टडी 200 लोगों पर आधारित है। इस स्टडी में शामिल हुए लोगों को स्ट्रेसफुल काम दिए गए थे, जिसमें लोगों के सामने उन्हें बोलना था। इस काम को करने से पहले आधे लोगों को अपने पार्टनर से 20 सेकंड तक गले लगना था, जबकि आधे लोगों को ऐसा नहीं करना था। अपने पार्टनर से जो लोग गले लगे थे, उनका कहना था कि इससे उनका स्ट्रेस काफी कम हो गया। 

बता दें कि ये पहली स्टडी नहीं है जो ये बताती है कि गले लगने से सामने वाले व्यक्ति का स्ट्रेस कम हो जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलाइना में हुई एक स्टडी में ये बात सामने आई थी कि गले लगाने से ऑक्सीटोसिन नाम का एक हॉर्मोन रिलीज होता है। इस स्टडी में पाया गया था कि अपने पार्टनर्स को जिन लोगों ने लगे लगाया था स्ट्रेस के दौरान उनकी हार्ट बीट सामान्य चल रही थीं, जबकि जिन्होंने पार्टनर को गले नहीं लगाया प्रति मिनट के हिसाब से उनकी हार्ट बीट 10 बीट्स बढ़ गई। यही नहीं, उनका स्ट्रेस लेवल भी बढ़ गया। बता दें कि Carnegie Mellon University का एक रिसर्च पेपर भी यह साबित करता है कि एक-दूसरे को गले लगाने से स्ट्रेस कम होता है। 

टॅग्स :हग डेवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब