लाइव न्यूज़ :

Mother's Day 2022: मदर्स डे पर मां को फील कराएं स्पेशल, झटपट प्लान करिए ये 5 सरप्राइज

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 30, 2022 14:28 IST

मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मनाया जाता है। इसलिए आठ मई को इस साल मदर्स डे के रूप में मनाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस खास दिन के मौके पर मां को स्पेशल फील करवाने के लिए आप उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। मां के साथ की गई कोई ट्रिप या उनके हाथ का बनाया कोई स्पेशल डिश जैसी बातों के साथ आप मां को शुक्रिया कह सकते हैं। 

Mother's Day 2022: मां और बच्चे का रिश्ता इस दुनिया के सबसे अनोखे और पवित्र रिश्तों से एक है। दरअसल, जब बच्चा मां की कोख में होता है, तभी से दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी बन जाते हैं। यही कारण है कि जब बच्चा दुखी या परेशान होता है तो मां भी उतनी ही चिंतित रहती है। यही नहीं, जब मां किसी तकलीफ में होती है तो बच्चा भी काफी दुखी रहता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि साल का हर दिन मां और बच्चे के इस प्यारे से रिश्ते को समर्पित है। मगर बाल दिवस की तरह हर साल मदर्स डे भी मनाया जाता है। 

कब है मदर्स डे

यूं तो मां के प्रति सम्‍मान और प्‍यार जताने के लिए हम किसी खास दिन के मोहताज नहीं हैं, लेकिन मदर्स डे हमें अपनी भावनाओं को जाहिर करने का एक बहाना जरूर दे देता है। इसलिए आठ मई को इस साल मदर्स डे के रूप में मनाया जाएगा। बता दें कि मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मनाया जाता है। 

इस तरह फील कराएं स्पेशल

इस खास दिन के मौके पर मां को स्पेशल फील करवाने के लिए आप भी उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। 

घर के काम से दें छुट्टी

मां चाहें वर्किंग हो या हाउसवाइफ, उनके बिना घर में कोई ढंग से नहीं हो पाता है। ऐसे में आप चाहे तो इस खास मौके पर उन्हें घर के कामों ए छुट्टी दे सकते हैं। इसी क्रम में खाना बनाने से लेकर घर की सफाई तक आप खुद करें और उन्हें एक दिन का आराम दें।

मनपसंद लंच और डिनर करें तैयार

घर का पूरा काम, खाने की पूरी डिमांड मां किचन में खड़ी होकर खुशी-खुशी पूरा करती है। मां रोज आपसे पूछती है आज खाने में क्या बनाऊं? आपकी पसंद ना-पसंद का पूरा ख्याल रखती है तो क्यों ना आज खाने में सिर्फ मां की पसंदीदा डिश बनाएं और उन्हें खिलाएं। आप चाहें तो मां के लिए अपने हाथों से कुछ स्पेशल बना सकते हैं। 

वीडियो मैसेज से जीतें दिल

आप अगर मम्मी को मदर्स डे के दिन कोई खास संदेश देना चाहते हैं तो कोशिश करें कि आप एक वीडियो रिकॉर्ड करें। इसमें आप पूरे परिवार के लोगों को एकसाथ इकठ्ठा करके उनके लिए एक प्यार भरा मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

हैंड मेड कार्ड भी करेगा काम

अगर आप क्रिएटिव हैं और मां को कुछ क्रिएटिव देने की सोच रहे हैं तो आप उन्हें अपने हाथों से कार्ड बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं। हैंड मेड कार्ड बनाकर अपनी और मां की कुछ तस्वीरें बना लगा सकते हैं। ये गिफ्ट आपकी मां को बहुत पसंद आएगा।

पुरानी यादों को करें ताजा

आप चाहें तो अपनी मां के साथ कुछ पुरानी बातें कुछ पुराने किस्से भी दोहरा सकते हैं। मां के साथ की गई कोई ट्रिप या उनके हाथ का बनाया कोई स्पेशल डिश जैसी बातों के साथ आप मां को शुक्रिया कह सकते हैं। 

उम्मीद है कि यहां बताए आइडियाज इस बार मदर्स डे पर आपके कुछ काम आ सकते हैं। 

टॅग्स :मदर्स डेरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े