लाइव न्यूज़ :

Propose Day: 'I Love You' बोलने से पहले ध्यान में रखें ये 5 बातें, वरना बाद में होगा पछतावा

By मेघना वर्मा | Updated: February 8, 2020 15:28 IST

किसी के प्यार में होना सबसे बड़ी खुशी होती है। मगर आफत तब शुरू होती है जब उन्हें बताने की बारी आती है।

Open in App
ठळक मुद्देऐसा ना हो कि आप प्यार का इजहार जल्दबाजी में करें।अक्सर हम लोगों को लगता है कि प्यार का इजहार करना किसी फिल्म के जैसे ही होगा।

वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी 8 फरवरी को लोग प्रपोज डे मनाते हैं। इस दिन लोग अपने लव्ड वन को अलग-अलग तरीकों से प्रपोज करते हैं। इस दिन लोग अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्यार के इजहार का तरीका भले ही अलग-अलग होता हो मगर सभी के दिल में एक ही भावना होती है।

प्यार का एहसास जिस समय हो जाता है ऐसा लगता है सारी दुनिया खुशी से झूमने लगती है। किसी के प्यार में होना सबसे बड़ी खुशी होती है। मगर आफत तब शुरू होती है जब उन्हें बताने की बारी आती है। मगर किसी से अपने प्यार का इजहार करना किसी परिक्षा से कम नहीं है।

आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं। जिन्हें आई लव यू बोलने से पहले समझ लेना ज्यादा जरूरी है। ताकि आपको बाद में पछतावा ना हो। आप भी नीचे की कुछ बातों को ध्यान में रखें।

1. टाइमिंग हो सही

हर चीज का टाइम होता है। आप कभी भी किसी भी चीज को यूं ही नहीं कह सकते। इसलिए इस बात का ध्यान रकें कि जब भी आप सामने वाले सेअपने प्यार का इजहार करने जा रहे हों सही समय का इंतजार जरूर करें। उनके मूड के सही होने का ध्यान जरूर रखें।

2. नहीं चल रही है कोई फिल्म

अक्सर हम लोगों को लगता है कि प्यार का इजहार करना किसी फिल्म के जैसे ही होगा। जैसा फिल्मों में दिखाते हैं कि आई लव यू बोलते ही हवाएं चलने लगती हैं। दुपट्टा उड़ने लगता है मगर ऐसा कुछ नहीं होता। रियल लाइफ में चीजें उतनी रोमांचक नहीं होती जितना फिल्मों में दिखाई जाती हैं। इसलिए प्यार का इजहार करते समय किसी तरह की उम्मीद ना करें।

3. सही हो तरीका

ऐसा ना हो कि आप प्यार का इजहार जल्दबाजी में करें। साथ ही इस बात का ध्यार रखें कि आप सही तरीके से प्यार का इजहार करें। एक्साइटमेंट में कुछ ऐसा ना कर बैठें जो सामने वाले को बुरा लग जाए।

4. ना करें किसी भी तरह की जबरदस्ती

जब भी आप किसी से प्यार का इजहार करें तो किसी भी तरह की जबरदस्ती ना करें। ऐसा करने से सामने वाले पर आपका असर गलत पड़ता है। साथ ही ऐसा व्यवहार आपके सामने वाले को आपके दूर होने पर भी मजबूर कर सकता है।

5. ना सुनने को हों तैयार

जरूरी नहीं है कि किसी से प्यार का इजहार करने जा रहे हों तो ना सुनने की उम्मीद भी रखें। जरूरी नहीं कि सामने वाला भी आपके जैसी ही भावना रखता हो। इसलिए प्यार के इजहार के बाद जरूर नहीं कि आपको सामने से हां ही मिले। तो इस बात को ध्यान में रखें कि कभी हां कि उम्मीद ना रखें।

टॅग्स :प्रोपोज डेरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े