लड़कों से आने वाली इस खूशबू से मदहोश हो जाती हैं लड़कियां
By मेघना वर्मा | Published: May 27, 2018 04:25 PM2018-05-27T16:25:54+5:302018-05-27T16:25:54+5:30
लड़कियों को मर्दों के अन्दर से आने वाली खूशबू बहुत पसंद होती है।
हर लड़की चाहती है उसका होने वाला पति या बॉयफ्रेड हमेशा फिट रहे। वो चाहती हैं अच्छे और सलीके से कपड़े पहने और अपनी ग्रूमिंग पर हमेशा ध्यान दें। हर लड़की चाहती है कि उसका बॉयफ्रेड अपने आप को संवारकर रखे। इसी ग्रूमिंग में जो चीज सबसे जरूरी होती है वो है फ्रेगरेंस या महक। लड़कियों को मर्दों के अन्दर से आने वाली खूशबू बहुत पसंद होती है। अगर आप प्रॉपर वेल ड्रेस्ड हों और शालीन हो और आपके अन्दर से खास तरह की खूशबू आती हो तो लड़कियां आपने आप इम्प्रेस हो जाती है। तो अगर आप भी किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो पहले जान लें उन 5 खूशबू के बारे में जो हर एक महिला को आपका दिवाना बना देगी।
1. वुडी
यह परफ्यूम गर्म होता है। इसे लगाने के बाद सामने वाला सम्मोहित हो जाता है। इसकी स्मेल अनायास ही आपको इसकी ओर खींच लाएंगें। इसे लगाने से आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है। ऐसे में कस्तूरी, एम्बर, और सिकामोर वुड की मिलीजुली महक से सराबोर कर देने वाले परफ्यूम का जादू लड़कियों पर कभी बेकार नहीं जाता।
2. स्पाइसी
पेरिस का ये परफ्यूम दुनियाभर में अपनी खुशबू के लिए काफी मशहूर हैं। वहां के परफ्यूम की मर्दाना महक बेहद आकर्षक होती है। ये महक थोड़ी तीखी होती है। अगर आप ये महक लगाकर किसी पब्लिक प्लेस पर चले जाएं तो लोग आपको एक बार मुड़ कर जरूर देखेगें। ऐसे में स्पाइसी फ्रेगरेंस किसी कार्य को करने के लिए उत्तेजित करती है। इसकी खुशबू बहुत तेज होती है, इसलिए अगर किसी काम में मन न लग रहा हो तो इसे लगा लें, निश्चय ही आप में काम करने का जुनून पैदा हो जाएगा।
ये भी जानें- कर रहे हैं बेबी प्लान तो इन 5 चीजों का करें सेवन, स्पर्म और फर्टिलिटी को बढ़ाने में मददगार
3. लैवेंडर
इसे प्यार की औषधि भी कहा जाता है। इसकी महक थोड़ी हल्की होती है। जो आपके मूड को रोमांटिक मूड में बदल देता है। इसे आप रात में शॉवर लेने के बाद लगा सकते हैं। जिससे आप और आपके पार्टनर की नजदीकी और बढ़ेगी। रात के समय इसे लगाएं और आप चाहें तो बेड पर भी इसे छिड़क सकते हैं।
4. वनिला
इसकी मादक महक नर्वस सिस्टम को स्थिर कर सम्मोहन बढ़ाती है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू दिन भर की सारी थकावट दूर कर देती है। आप इसे भी रात में लगा सकते हैं। इससे आपकी पार्टनर आप पर लट्टू हो जाएगी।
5. फ्लोरल
फ्लोरल परफ्यूम की महक दिमाग को बहुत सुकून पहुंचाती है। इसे रोज, गार्डेनिया, कारनेशन, जैस्मिन, ऑरेंज ब्लोसम आदि फ्लोरल सुगंधों से तैयार किया जाता है। कई बार इन सारी खुशबुओं को एक साथ मिलाकर भी बनाया जाता है।