कर रहे हैं बेबी प्लान तो इन 5 चीजों का करें सेवन, स्पर्म और फर्टिलिटी को बढ़ाने में मददगार

By मेघना वर्मा | Published: May 26, 2018 04:07 PM2018-05-26T16:07:59+5:302018-05-26T16:07:59+5:30

खट्टे फल जैसे नींबू, संतरे में विटामिन सी होता है जो पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाता है। साथ ही स्पर्म ज्यादा तेजी से अंडे की तरफ जाते हैं।

what to eat women and men when you are trying to conceive in hindi | कर रहे हैं बेबी प्लान तो इन 5 चीजों का करें सेवन, स्पर्म और फर्टिलिटी को बढ़ाने में मददगार

कर रहे हैं बेबी प्लान तो इन 5 चीजों का करें सेवन, स्पर्म और फर्टिलिटी को बढ़ाने में मददगार

बेबी की प्लानिंग करना किसी भी कपल के लिए सबसे खूबसूरत पलों में से एक है।  किसी भी कपल के लिए सबसे जरूरी है कि वह हेल्दी बच्चे को जन्म दें। इसके लिए किसी भी कपल को बेबी प्लान करने से पहले अपनी लाइफस्टाइल को बदलना जरूरी है। इसका कारण ये है कि अगर आप अपना बच्चे को स्वस्थ्य देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी जंक फूड वाली डाईट में बदलाव करना होगा क्योंकि इसकी वजह से आपकी फर्टिलिटी में बुरा असर पड़ता है। इससे बचने के लिए आप अपनी डाईट में कुछ चीजों के जरूर शामिल करें। ये स्पेशल चीजें ना सिर्फ महिलाओं की फर्टिलिटी को बढ़ाएगी बल्कि पुरुषों के स्पर्म काउंट को भी बढ़ाने में कारगर है। 

1. ब्रॉकली

टेस्ट में अच्छी होने के साथ ब्रॉकली सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी  पुरूषों के स्पर्म की क्वालिटी को अच्छा करता है। महिलाओं के कमर और पाचन तंत्र के लिए भी ब्रॉकली को कारगर बताया जाता है। यही कारण है कि अगर आप बेबी प्लान कर रहे हैं तो ब्रॉकली क सेवन शुरू कर दें। ये पुरुषों को स्पर्म काउंट को बढ़ाते हैं। 

2. केला

कहते है एक केला रोज खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। केला आपके शरीर में जाकर आपके बी6 विटामिन की कमी पूरा करता है। बी6 विटामिन की कमी से पुरुष के शरीर में तेजी से स्पर्म नहीं बन पाते। इसी कारण से आपको अपने डाईट में रोजाना एक केला जरूर शामिल करना चाहिए। 

ये भी पढ़े- कटहल के ये दो व्यंजन आपको देंगे दमकता चेहरा और सही रखेंगे पाचन तंत्र

3. जैतून का तेल

जैतून का तेल शरीर में इंसुलिन की मात्रा को सही रखता है और जलन-सूजन कम करता है। ये दोनों ही चीजें शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए जरूरी हैं इसलिए इस तेल का इस्तेमाल करें। सिर्फ यही नहीं बेबी के हो जाने के बात बच्चे को भी जैतून के तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है। 

4. खट्टे फल

खट्टे फल जैसे नींबू, संतरे में विटामिन सी होता है जो पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाता है। साथ ही स्पर्म ज्यादा तेजी से अंडे की तरफ जाते हैं। इसलिए अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं तो ये जरूर खाएं।

5. मटर

वैसे तो इस समय हरी मटर का सीजन नहीं है लेकिन अगर आप बेबी प्लान कर रहे हैं तो आपको उसके पहले मटर का सेवन शुरू कर देना चाहिए। मटर में जिंक की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए वह इनफर्टीलिटी को कम करती है। इसे खाने से पुरषों में स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ती है।    

Web Title: what to eat women and men when you are trying to conceive in hindi

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे