लाइव न्यूज़ :

Valentine’s Day: दूरियां भी आपको नहीं कर पाएंगी अलग, लॉन्ग डिसटेंस में भी स्पेशल होगा आपका वैलेंटाइन-ऐसे करें सेलिब्रेट

By मेघना वर्मा | Updated: February 11, 2020 09:52 IST

कुछ ऐसे तरीके भी हैं जिनकी मदद से बिना किसी खर्च के आप लॉन्ग डिस्टेंस में भी वैलेंटाइन डे मना सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे शहर में आपका पार्टनर हो तो वैलेंटाइन का मजा खराब हो जाता है। ये वैलेंटाइन सिंगल्स से भी ज्यादा उन्हें दर्द देता है जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं। 

वैलेंटाइन के इस खास मौके पर लोग अपने चाहने वालों के लिए क्या कुछ नहीं करते। कुछ अपने साथी के लिए महंगे गिफ्ट्स खरीदते हैं तो कुछ उनको लेकर किसी महंगे से होटल में खाना खान जाते हैं। मगर ये वैलेंटाइन सिंगल्स से भी ज्यादा उन्हें दर्द देता है जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं। 

दूसरे शहर में आपका पार्टनर हो तो वैलेंटाइन का मजा खराब हो जाता है। मगर कुछ ऐसे तरीके भी हैं जिनकी मदद से बिना किसी खर्च के आप लॉन्ग डिस्टेंस में भी वैलेंटाइन डे मना सकते हैं। इसके लिए ना आपको कहीं जाने की जरूरत होगी, ना कोई रुपये खर्च होगा। 

आप भी जानिए कौन से हैं वो तरीके और कैसे मना सकते हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आप खास वैलेंटाइन डे

1. दिन की शुरूआत हो साथ

वैलेंटाइन डे के दिन सुबह उठकर अपने पार्टनर को कॉल करें और अपनी आवाज के साथ उन्हें जगाएं। ये आपके और आपके पार्टनर दोनों के लिए ही बेहद खास होगा। सुबह का आपका टाइम आप अपने पार्टनर को दें और प्यार भरी बात करके उन्हें जगाएं।

2. देखें एक ही मूवी

वैलेंटाइन डे के दिन को खास बनाने के लिए आज आप दोनों ही अपनी-अपनी जगह से एक-दूसरे के साथ फिल्म देखें। वो फिल्म आप दोनों की कॉमन फेवरेट फिल्म होनी चाहिए। ये खास तब हो जाएगा जब आप दोनों ही फिल्म देखते हुए एक-दूसरे के साथ फोन पर या वीडियो कॉल पर टच में भी रहें।

3. लिखें एक-दूसरे को खत

आज कल के सोशल मीडिया वाले जमाने में लोग बोलकर नहीं व्हॉट्सएप मैसेज पर टाइप करके आई लव यू बोलते हैं। इस वैलेंटाइन इसे खास बनाइए और अपने लव्ड वन को खत लिखकर उन्हें आई लव यू बोलिए। खत, आपके रिश्ते को और भी खास बना देगा।

4. थोड़ा क्रिएटिविटी है जरूरी

अगर आपको आर्ट एंड क्राप्ट का शौक है तो आप इस वैलेंटाइन अपने साथी के लिए थोड़ा क्रिएटिव हो जाएं। उनके लिए कुछ स्पेशल कार्ड या कुछ स्पेशल गिफ्ट अपने हाथों से तैयार करें और उन्हें स्पीड पोस्ट कर दें।

5. हॉबी करें सेलिब्रेट

आप दोनों ही एक-दूसरे के साथ अपनी-अपनी हॉबी को सेलिब्रेट कर सकते हैं। अगर आप खाना अच्छा बनाते हों साथी के पसंद की चीज बनाएं और उसे खुद खाएं इससे आप खुद को उनके पास फील करेंगे। सिर्फ यही नहीं अगर आप गिटार या म्यूजिक के शौकीन हैं तो अपने पार्टनर के लिए गाना जरूर गाएं और उन्हें सुनाएं।

टॅग्स :वैलेंटाइन डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब