लाइव न्यूज़ :

काम और परिवार के बीच बैलेंस बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी मदद

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 22, 2022 17:54 IST

काम और परिवार के बीच बैलेंस बनाए रखना आजकल के समय काफी मुश्किल काम हो गया है, लेकिन सही टिप्स की मदद से आप बड़े आराम से अपने काम को परिवार के साथ मैनेज कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पार्टनर के साथ एक मजबूत और सुखी रिश्ता बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग रखियेकोशिश करिए कि आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करेंकभी भी ऑफिस में घर की बात और घर में ऑफिस की बातें मत करिए

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के बीच में परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना काफी मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में चाहे बात वर्क फ्रॉम होम की हो या फिर वर्क फ्रॉम ऑफिस हो, मन में एक सवाल तो जरूर उठता है कि क्या हम काम और परिवार के बीच सही से संतुलन बना पा रहे हैं या नहीं। दरअसल, दोनों ही चीजें जीवन में जरूरी हैं। काम के बिना आप अपने परिवार का ध्यान नहीं रख सकते और ना ही उनकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। मगर वो काम भी अच्छा नहीं लगता जो बिना परिवार के किया जाए। बिना परिवार के प्रोत्साहन मिले आपका मन कभी किसी काम में नहीं लग सकता।

वैसे पिछले कुछ समय से परिवार के अधिकांश लोग वर्किंग होते जा रहे हैं, जिसके चलते अब सबसे बड़ी बात ये सामने आ जाती है कि आखिर एक-दूसरे के लिए समय कैसे निकाला जाए। दरअसल, वर्किंग होने की वजह से कई बार किसी को टाइम नहीं होता तो दूसरी बार कभी कोई बिजी हो जाता है। अगर आप भी इस हालत में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां आपको कुछ ऐसी टिप्स बताई जाएंगी, जिनकी मदद से आप काम और परिवार के बीच बेहतर तरीके से बैलेंस बना पाएंगे।

प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को रखें अलग

कई बार लोग अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ मिक्स करने की गलती कर देते हैं और उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि वो क्या कर रहे हैं। इसलिए सबसे पहले तो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखिये। ये आपको तय करना है कि आपको इसे कैसे करना है। कभी भी इन दोनों चीजों को एक-दूसरे पर हावी मत होने दीजिए।अपने काम को इतना तवज्जो मत दीजिये कि आपकी फैमिली सफर करने लग जाए या ऑफिस में हर समय घर की बातें भी मत किया करिए।

साथ में करिए छोटी-छोटी चीजें

आजकल अधिकांश घरों में वर्किंग लोगों की तादाद ज्यादा हो गई है। ऐसे में अगर आप एक-दूसरे को छोटी-छोटी चीजों में मदद कराएंगे तो ना सिर्फ घर के काम जल्दी निपट जाएंगे बल्कि आप एकसाथ क्वालिटी टाइम भी बिता पाएंगे। आप चाहे तो साथ में कुकिंग कर सकते हैं। अगर वीकेंड है तो साथ में फिल्म देख सकते हैं। आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना है कि जितनी देर आप साथ में हैं उतने समय आप काम की बातें ना करके एक-दूसरे को सुनिए। ये सब छोटी चीजें काफी खुशी देती हैं।

खुद को बनाएं फ्लेक्सिबल

माना कि आप ऑफिस से थक हारकर आए हैं, लेकिन अगर आप घर आकर बाकी सदस्यों को भी समय देंगे तो आप ना सिर्फ फ्रेश फील करेंगे बल्कि घर वालों को भी काफी अच्छा लगेगा। साथ में क्वालिटी टाइम बिताने से ना सिर्फ आप एक-दूसरे को ज्यादा से ज्यादा समय दे पाते हैं, लेकिन इसके साथ आपको हमेशा घरवालों के करीब रहने का अहसास भी रहता है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े