लाइव न्यूज़ :

रखें इन बातों का ध्यान कभी नहीं होगी पार्टनर से लड़ाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 16:57 IST

मैरिड लाइफ में झगड़ा होना बहुत आम सी बात है। इसे कम करने के लिए अपने साथी से खुलकर बात करें और रखे कुछ खास बातों का ध्यान।

Open in App

समय का अभाव, टेक्नोलॉजी के प्रति ज्यादा लगाव, ऑफिस प्रेशर, सबसे आगे निकलने की होड़, ये सभी कहीं ना कहीं रिश्तों में आ रही कड़वाहट का कारण है। शादी के कुछ सालों बाद वैवाहिक जीवन में बहुत सी छोटी-बड़ी समस्या शुरू होने लगती है। वैवाहिक जीवन को सही रखने और हमेशा नये जैसा रखने के लिए छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

ये बातें बनाती हैं रिश्तों को कमजोर

1. एक दूसरे को बदलने की कोशिश करना2. एक दूसरे का मजाक उड़ाना3. हद से ज्यादा अपेक्षाएं रखना4. ऐसा मानना की सामने वाला बिना कहे आपकी बात समझ जाए5. छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करना6. रिश्तेदारों या मेहमानों के सामने एक दूसरे का मजाक उड़ाना

बेडरूम में कम करें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

मोबाइल फ़ोन और टीवी के बिना वैसे तो रहना मुश्किल है लेकिन कोशिश करें की अपने पार्टनर के साथ समय बिताते हुए टेक्नोलॉजी से दूर रहें। इससे आप एक दूसरे को ज्यादा समय दे पाएंगे। किसी भी रिश्ते में क्वालिटी टाइम बहुत महत्वपूर्ण है इसके लिए जरूर समय निकाले। 

खुलकर और ईमानदारी से करें बात

अपने पार्टनर से किसी भी विषय पर खुलकर बात करें। सिर्फ इसलिए कोई भी बात न छुपायें की सामने वाले को बुरा लग सकता है। एक बात छुपाने के लिए आपको हजारों झूठ बोलने पड़ सकते हैं। ऐसी ही बातों से धीरे-धीरे गलतफेमियां बढ़ जाती हैं। 

एक-दूसरे के काम की करें तारीफ

अपने काम और अपने आप को सामने वाले से बड़ा ना समझें। आपके पार्टनर के काम का तनाव भी उनके लिए बहुत बड़ा तनाव है। अपनी ओर से उनकी मदद करें और एक-दूसरे के काम की तारीफ करें।

एक-दूसरे को बदलने की ना करें कोशिश

आदते जल्दी नहीं बदलती। ये सिर्फ आपके साथ ही नहीं आपके पार्टनर के साथ भी है। ऐसे में एक-दूसरे को बदलने की कोशिश न करें। आपका साथी जैसा है उसे वैसा ही रहने दें। 

आरोप ना लगाएं

हर गलत चीज और गलत स्थिति के लिए अपने पार्टनर को दोषी ना ठहराएं। किसी भी समस्या का साथ में मिलकर सामना करें।

टॅग्स :रिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते - नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े