लाइव न्यूज़ :

टूटी शादी के लिए पार्टनर पर ना लगाएं आरोप, 3 पॉइंट्स में जानिए इसके कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 20, 2022 18:45 IST

अक्सर तलाक के बाद पार्टनर्स एक-दूसरे पर शादी टूटने का आरोप लगाते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देतलाक के बाद एक-दूसरे पर कभी न लगाएं शादी टूटने का आरोप।तलाक के बाद एक-दूसरे के साथ अच्छे नोट पर रिश्ते को खत्म करें।

शादी का रिश्ता बेहद खास होता है। हालांकि, कई बार शादी का रिश्ता अच्छे से नहीं चल पता, जिसके पीछे कई कारण होते हैं। यह हर कपल का निर्णय होता है कि उन्हें अपनी जिंदगी कैसे बितानी है। हालांकि, तलाक का निर्णय बहुत कठिन होता है, लेकिन अगर आप शादी के रिश्ते में खुश नहीं हैं तो अलग हो जाना ज्यादा बेहतर है। मगर कभी भी शादी टूटने का आरोप कभी भी अपने पार्टनर पर नहीं लगाने चाहिए क्योंकि इसके पीछे कई कारण होते हैं। इसी सिलसिले में आज हम तीन पॉइंट्स में इसके बारे में जानेंगे।

लगातार आरोप मत लगाएं

किसी भी रिश्ते के टूटने पर आप उसका आरोप किसी पर नहीं लगा सकते हैं। अगर रिश्ता खत्म हो रहा है तो इसे अच्छे नोट पर खत्म करिए और सारी बातें आपसी समझ से करके खत्म करिए। साथ ही जब आप शादी को तलाक के मुद्दे पर खत्म कर रहे हैं तो इसे गलत बात पर मत खत्म करिए। 

बढ़ सकता मानसिक तनाव

जब भी तलाक की बात आती है तो अक्सर कपल गलत नोट पर अपने रिश्ते को खत्म करते हैं। हालांकि, ऐसा कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिससे आप डिप्रेशन के शिकार भी हो सकते हैं। इससे बेहतर है कि आप एक अच्छे नोट पर रिश्ते को खत्म करिए।

आरोप लगाने से खराब होंगी यादें

जब तलाक होता है तो अक्सर पार्टनर्स एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं। मगर ऐसा करने से आप साथ में सजोई हुई यादों को भी खराब करते हैं। इसलिए अगर आपकी शादी टूट गई है तो आप कभी अपने पार्टनर पर इसका आरोप ना लगाएं क्योंकि आप इसके जरिये साथ में बिताई यादों को खराब कर लेते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े