लाइव न्यूज़ :

हैप्पी ब्रदर्स डे 2020: सिर्फ भाई-बहन ही समझ सकते हैं ये 5 बातें

By मेघना वर्मा | Updated: May 24, 2020 15:29 IST

प्यार और दुलार के इस रिश्ते में कुछ ऐसी भी बातें होती हैं जिन्हें सिर्फ और सिर्फ भाई-बहन ही समझ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाई-बहन इस दिन एक-दूसरे को विश करते हैं। बचपन की यादों में सबसे ज्यादा बड़े भाई की डांट या छोटे भाई की शरारत याद रहती हैं।

भाई-बहन का रिश्ता चुलबुला सा होता है। बचपन से बड़े होने तक और जिंदगी के हर मोड़ पर भाई-बहन ना सिर्फ एक-दूसरे का साथ देते हैं बल्कि एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी बहुत करते हैं। बचपन की यादों में सबसे ज्यादा बड़े भाई की डांट या छोटे भाई की शरारत याद रहती हैं। भाईयों के इसी प्यार और दुलार को मनाने के लिए हर साल 24 मई को ब्रदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। 

जिस तरह राखी का त्योहार भाई-बहनों का दिन होता है उसी तरह पश्चिम देशों से आई ब्रदर्स डे मनाने की ये परंपरा भी अब लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। भाई-बहन इस दिन एक-दूसरे को विश करते हैं। बहनें अपने भाई को ब्रदर्स डे की बधाई देती हैं। प्यार और दुलार के इस रिश्ते में कुछ ऐसी भी बातें होती हैं जिन्हें सिर्फ और सिर्फ भाई-बहन ही समझ सकते हैं-

ब्रदर्स डे के इसी मौके पर आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो बातें-

1. स्कूल-कॉलेज में जब कोई तंग करता है तो बड़ा भाई या बड़ी बहन ही सबसे बड़ा सहारा होती है। जिसकी धौंस देकर हम लड़ाई तक लड़ने को तैयार हो जाते हैं।

2. जब बिना बात के लड़ाई करने का मन होता है तो बहन की चोटी खींचना और भाई की टांग खींचने से अच्छा बहाना और कोई मिल ही नहीं सकता। 

3. मम्मी-पापा अगर गुस्से में हों, आपकी किसी गलती से बहुत ज्यादा नाराज हों तो वो भाई-बहन ही होते हैं जो आपको मम्मी-पापा की डांट से और मार से बचाते हैं। कभी-कभी जानबूझकर डांट खिलवातें भी हैं और अपना मजे करते हैं। 

4. अक्सर छोटी-मोटी पार्टीज के लिए या किसी नए गैजेट के लिए भाई-बहनों से पैसा मांगा जाता है। मम्मी-पापा के कानों तक इस बात की भनक तक भी नहीं पहुंचती। 

5. जिंदगी के किसी भी मोड़ पर जब आपको सपोर्ट की जरूरत होती है तो बड़ा भाई या बहन ही आपका सबसे बड़ा सहारा होता है। प्यार का ये रिश्ता जितना शरारत भरा है उतना केयर करने वाला भी। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े