लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day 2022: इस वैलेंटाइन डे पर खुद को दें सेल्फ लव का गिफ्ट, अपनाएं ये 3 आसान तरीके

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 14, 2022 16:51 IST

14 फरवरी यानि आज के दिन हर साल एक-दूसरे से प्यार करने वाले दो प्रेमी वैलेंटाइन डे के रूप में मनाते हैं। हालांकि, व्यक्ति को जरूरत है कि वो सबसे पहले सेल्फ लव करना सीखे।

Open in App
ठळक मुद्देहर साल एक-दूसरे से प्यार करने वाले दो प्रेमी 14 फरवरी यानि आज के दिन को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाते हैं।वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। मगर क्या आपने कभी सेल्फ लव या सेल्फ केयर के बारे में सोचा है?

Valentine's Day 2022: हर साल एक-दूसरे से प्यार करने वाले दो प्रेमी 14 फरवरी यानि आज के दिन को वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के रूप में मनाते हैं। बता दें कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। ऐसे में 7 से 14 फरवरी के बीच प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को तरह के गिफ्ट्स देते हैं। यही नहीं, इस दौरान कपल्स कोशिश करते हैं कि वो एक-दूसरे के साथ बेहतरीन समय बिताएं। 

मगर क्या आपने कभी सेल्फ लव या सेल्फ केयर के बारे में सोचा है? अगर नहीं तो इस वैलेंटाइन डे पर आप सबसे पहले खुद से प्यार करना जरूर सीखें क्योंकि अगर आप अच्छे से खुद की केयर करेंगे तभी तो दूसरे व्यक्ति का ध्यान भी ढंग से रख पाएंगे। तो आईए इस आर्टिकल के जरिये जानते हैं कि आप वैलेंटाइन डे के मौके पर सेल्फ लव कैसे कर सकते हैं?

अपने आप पर करें फोकस

बिजी लाइफस्टाइल के बीच ज्यादातर समय या तो काम या तो दूसरों का ख्याल रखने में निकल जाता है। ऐसे में आपको जरूरत है कि आप कुछ समय निकालकर अपने आप पर भी फोकस करें। इसलिए आप वो सब काम करें जो आपको पसंद हैं। अगर आपको किताबें पढ़ना पसंद है तो आप अपने लिए समय निकालकर किताबें पढ़ें। अगर आपको फ्री टाइम में कुछ और करना पसंद है तो वो काम जरूर करें। अपने मूड को बेहतरीन रखने के लिए जरूरी है कि आप वो सारे काम करिए, जिससे आपको अच्छा फील होता हो।

अच्छे की तलाश करें

कई बार अपने आसपास के माहौल की वजह से सकारात्मक चीजों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में कोशिश करिए कि आप अपने जीवन में पॉजिटिव रहने के लिए आसपास अच्छी चीजों को तलाशिए। इसके साथ ही, आपको उन सभी चीजों को आभारी होना चाहिए जो आपकी लाइफ में अच्छी हो रही हैं। यही नहीं, लाइफ में जो चीजें आपके हिसाब से नहीं हो रही हैं उनके लिए आप कोशिश करें कि उन्हें कैसे बेहतर किया जा सकता है।

पुराने दोस्तों से करें मुलाकात

जब किसी रफ़ टाइम से गुजर रहे हों तो उन दोस्तों से जरूर मुलाकात करें जो आपकी लाइफ में बेहद जरूरी और पुराने हैं। दरअसल, पुराने दोस्त आपकी फैमिली की तरह ही हैं जो आपको बहुत अच्छे से जानते हैं। ये वहीं दोस्त होते हैं जो आपको नकारात्मक माहौल से दूर रहने में आपकी मदद कर सकते हैं।  

टॅग्स :वैलेंटाइन डेरिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े